
क्या आपको ब्लड रिपोर्ट से पता चला है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है?
क्या आप सोच रहे हैं कि डाइट की मदद से इसे कैसे कम किया जाए?
आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत बढ़ गई है। इससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, दवाएं आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में कर सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कंट्रोल में रखने का एक आसान घरेलू उपाय भी है?
जी हां, आपने सही पढ़ा। सुबह-सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी पत्ते खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। आइए इन 5 पत्तों पर एक नजर डालें। इनके बारे में हमें फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सिद्धार्थ एस. कुमार बता रहे हैं।

तुलसी के पत्ते कई बीमारियों का इलाज करते हैं। ये पत्ते कैंसर से लड़ते हैं, मूड अच्छा करते हैं, तनाव से लड़ते हैं और फ्लू में फायदेमंद होते हैं। तुलसी की पत्तियां कई तरह की होती है। मीठी तुलसी दिल के साथ-साथ ब्रेन के लिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है।
इसमें पाए जाने वाले एसेंशियल ऑयल खून से गंदे कोलेस्ट्रॉल को दूर करते हैं। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इससे खून की धमनियों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ऐसा करने से दिल के रोगों का खतरा भी कम होता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इसे रोजाना खाली पेट चबाना चाहिए। तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस स्पेशल पौधे के पत्ते चबाने के लिए आपको मजबूर कर देंगे ये 7 कारण
साउथ इंडियन डिशेज को स्वाद लेने के अलावा, करी पत्ता सेहत और सुंदरता भी बढ़ता है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। करी पत्ता हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
इसके अलावा, करी पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। आप चाहेंं, तो सुबह करी पत्ते को चबाकर खा सकते हैं या थोड़े से करी पत्ते को पानी में उबालकर और छानकर भी पी सकते हैं।

मेथी में विटामिन-ए, सी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, नियासिन, फाइबर, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा, मेथी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए मेथी के पत्ते बहुत अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, आयरन और जिंक मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं। यह दिल के रोगों के खतरे को भी कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन तीन पत्तियों को सुबह अपनी डाइट में कीजिए शामिल

अगर आप रोजाना खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा। ये न केवल कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं, बल्कि स्ट्रोक के खतरे को भी कम करते हैं।
नीम की पत्तियों में nimbin होता है, जो ब्लड वेसल को फैलाता है, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। साथ ही, इससे दिल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
पत्ते खाने के अलावा, यह जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और फिट रहने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करें। एक्टिव रहें और खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करें। साथ ही, स्मोकिंग को छोड़ना होगा, वजन कम करना होगा और अल्कोहल का सेवन कम मात्रा में करना होगा।दकोलेस्ट्रॉल का लेवल सही होने से दिल से जुड़ी बीमारियों को खतरा कम होता है और आप मोटापे के शिकार भी नहीं होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Shuttestock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।