इस स्‍पेशल पौधे के पत्ते चबाने के लिए आपको मजबूर कर देंगे ये 7 कारण

Neem ke Patte ke Fayde: नीम एक बहुउपयोगी पौधा है और इसकी पत्तियों को हेल्‍थ के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। आइए इसके फायदे और इस्‍तेमाल के तरीके के बारे में जानें।

neem uses for skin

Uses of Neem: वर्षों से, हम नीम के अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के बारे में सुनते आ रहे हैं। सदियों से लोग अलग-अलग कामों के लिए नीम का अलग-अलग रूपों में इस्‍तेमाल करते आ रहे हैं। नीम पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचारों का भी एक हिस्सा रहा है।

नीम आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है और इसे चबाना सेहतमंद माना जाता है। आज इस आर्टिकल के माध्‍यम से हम आपको इसके फायदों और इस्‍तेमाल के तरीकों के बारे में विस्‍तार से बताएंगे।

नीम के कड़वे स्वाद के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप इसके मीठे स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं? यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो चिंता न करें, क्योंकि मैं आज इसके सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में बात करने जा रही हूं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।

नीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके सभी भाग यानी इसकी जड़, तना, पत्ते, गोंद, बीज और तेल का इस्‍तेमाल स्वास्थ्य के लिए किया जा सकता है। यह स्वाद में कड़वा और कसैला, प्रकृति में सूखा और हल्का और कूलिंग गुणों से भरपूर होता है। इसलिए पेट से जुड़ी समस्‍याओं, यूरिन और त्वचा रोगों के लिए फायदेमंद होता है।

नीम के फायदे (Benefits of Neem)

  • यह डाइजेशन में सुधार करता है।
  • थकान से राहत देता है।
  • खांसी और प्यास को दूर करता है।
  • घावों को साफ और ठीक करता है।
  • यूटीआई और पेट के कीड़ों के लिए अच्छा है।
  • मतली और उल्टी से राहत देता है।
  • सूजन को कम करता है।
  • यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है।
  • पित्त को बैलेंस करता है।
  • वात बढ़ाता है और आंखों के लिए अच्छा है।

नीम का कैसे इस्‍तेमाल करें? (How to Use Neem Leaves)

बाहरी रूप से नीम का इस्‍तेमाल (लेपा)

पेस्ट के रूप में- त्वचा से जुड़ी समस्‍याओं या घाव के लिए नीम पाउडर (अन्य जड़ी बूटियों के साथ मिक्‍स करके) को पानी या शहद के साथ मिक्‍स करके पेस्ट बनाकर लगाएं।

नहाने के लिए - नीम के पाउडर या पत्तों को गर्म पानी में मिलाकर नहाने के लिए इस्तेमाल करें।

डैंड्रफ के लिए- नीम को पानी में उबालकर ठंडा होने दें। फिर इस पानी से बालों को धोएं। बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हर्बल पानी - हाथों को धोने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल करें। इसका इस्‍तेमाल एनल फिस्टुला या बवासीर में सिट्ज़ बाथ के लिए भी किया जा सकता है।

neem for glowing skin

मुंहासों के लिए- नीम के पाउडर को अन्य एंटी एक्ने हर्ब्स जैसे चंदन, गुलाब, हल्दी, मंजिष्ठा, मुलेठी के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाया जा सकता है।

नीम का सेवन कैसे करें?

डिटॉक्सिफिकेशन के लिए2 हफ्ते तक 7-8 नीम के पत्ते चबाएं या 2-3 सप्ताह तक 10-15 मिलीलीटर नीम का रस पिएं।

neem for digestion

बेहतर पाचन के लिए-हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि नीम के पत्ते पाचन तंत्र के लिए अच्छे होते हैं। नीम की पत्तियां लिवर के काम को बेहतर तरीके से करने में मदद हैं और इससे आपके पाचन में सुधार होता है। रोजाना नीम चबाने से आपके पाचन तंत्र के सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं और आपको पाचन मजबूत होता है।

नीम की टहनियां-दांतों को ब्रश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, हम वर्षों से नीम की टहनियों से दांत साफ करने के फायदों के बारे में सुनते आ रहे हैं। बहुत से लोग अभी भी अपने दांतों के लिए नीम का इस्‍तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों के लिए हेल्‍दी होते हैं।

नीम को चबाने के भी उतने ही फायदे होते हैं, जितने कि बैक्‍टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

त्‍वचा के लिए-नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालते हैं। ये ब्‍लड को शुद्ध करते हैं और आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं। नीम चबाने से आपकी त्वचा शुद्ध होती है और सुंदर दिखती है।

नीम मुंहासे और त्वचा की अन्य समस्याओं को भी दूर रखती है। अगर आपको नीम का कड़वा स्‍वाद पसंद नहीं है, तो आप इसके पत्तों को शहद के साथ चबा सकती हैं।

डायबिटीज, त्वचा की समस्याओं, इम्‍यून सिस्‍टम में मजबूती, बुखार आदि के लिए नीम का सेवन किसी भी रूप (गोलियां, पाउडर, जूस) में किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:नीम के तेल से इन 5 बीमारियों की होगी छुट्टी

सावधानी

इन लोगों को नीम का सेवन नहीं करना चाहिए-

  • प्रेग्‍नेंट महिलाएं
  • शिशु या बच्चे
  • कोई भी गर्भधारण करने की कोशिश कर रहा है- पुरुष या महिला।
  • नीम को खाने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

आप भी अपनी हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने के लिए नीम का सेवन कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। हेल्‍थ से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP