Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:51 AM IST
herzindagi
kashmiri ghungroo jhumka different types of earrings for eid look

ईद पर कश्मीरी झुमकों के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, हैवी से लेकर लाइटवेट तक, देखें बाजार में क्या है नया?

कश्मीरी झुमके के अलग-अलग डिजाइन भी अब मार्केट में आने लगे हैं। ईद पर इस तरह के झुमके आपके सूट पर काफी जचेंगे, इसलिए महिलाएं यूनिक कश्मीरी झुमकों के डिजाइन सर्च कर रही हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 22:06 IST

ईद के लिए कश्मीरी झुमकों के डिजाइन बेस्ट आइडिया हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि यह हर तरह के कपड़ों के साथ जचते हैं। आप सूट पहनें या साड़ी, इसके डिजाइन की वजह से आपका लुक और भी ज्यादा क्लासी हो जाता है। कश्मीरी झुमके दिखने में भले ही भारी लगते हैं, लेकिन पहनने में यह लाइट वेट होते हैं। आजकल कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट्स हों या ऑफिस जाने वाली महिलाएं, हर कोई इस तरह के झुमके कैरी किए हुए नजर आता है। ईद पर अगर आप भी अपने लुक को अलग और खास बनाना चाहती हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं कश्मीरी झुमकों के डिजाइन के बारे में बताएंगे। आप अपने ईद के लुक के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। 

 

घंटी शेप में ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमका

कश्मीरी झुमकों का यह डिजाइन भारी सूट पर ज्यादा जचता है, लेकिन अगर आप प्लेन सूट पहन रही हैं जिसपर कोई वर्क नहीं है, तो उसके साथ आप इस तरह के झुमके पहन सकती हैं। इससे यह आपके प्लेन सूट पर खिलकर आएगा और आपके लुक को क्लासी बनाएगा। जो महिलाएं मॉर्डन लुक कैरी करना पसंद करती हैं, जिससे में सिंपल का टच भी हो और दिखने में क्लासी भी लगे, तो उनके लिए यह बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- ईद के लिए इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत

Kashmiri jhumkas

image credit- Etsy/pinterest

कश्मीर की कली घुंघरू झुमका डिजाइन

इस तरह के झुमकों की मार्केट में लाइन लगी है। हर महिला को इस तरह के झुमके खरीदने हैं, क्योंकि यह सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें ऊपर की तरफ फूलों की पंखुड़ियों जैसा डिजाइन होता है, लेकिन नीचे घुंघरू की लड़ी लटकी रहती है। यह दिखने में भारी होते हैं, लेकिन वजन में बेहद हल्के और एलिगेंट लगते हैं।

Kashmiri Ghungru style jhumka

मोती और स्टोन से सजा हुआ कश्मीरी झुमका

त्योहार जैसे ईद के लुक के लिए मोतियों वाला कश्मीरी झुमका बेस्ट होता है। इसमें ऊपर की तरफ फूलों की पंखुड़ियों जैसा डिजाइन बना होता है और नीचे की लटकन बारीक मोतियों वाली होती है। इसमें कई झुमकों में नीचे लटकन के साथ स्टोन भी लगा होता है, जो झुमकों को अलग और खास बनाता है। आप भारी सूट ईद पर पहन रही हैं, तो इस तरह का झुमका पहन सकती हैं।

Pearl and stone Kashmiri jhumka

image credit- ASharan ff/pintrest

मीनाकारी कश्मीरी झुमके

जिन महिलाओं को लंबे झुमके पहनना पसंद नहीं है, वह मीनाकारी कश्मीरी झुमके खरीद सकती हैं। इस तरह के झुमकों की खासियत यह है कि यह कानों से कुछ दूरी तरह ही लटके होते हैं। यह अलग-अलग रंगों के आते हैं, इसलिए आप अपने कपड़ों के रंगों के हिसाब से इसका डिजाइन चुन सकती हैं। डेली वियर में या ऑफिस लुक के साथ भी महिलाएं इस तरह के झुमके पहनती हैं।

इसे भी पढ़ें- Meenakari Toe Ring Designs: सुहागिन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 'मीनाकारी बिछिया' यहां देखें लेटेस्ट और नए डिजाइंस

Kashmiri jhumka

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Kashmiri jhumka designs

image credit- Happyvibes/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या कश्मीरी झुमके पूरे दिन पहनने में Comfortable होते हैं?
हां, आजकल Lightweight Designs आने लगे हैं, जो हर किसी को पसंद आते हैं। 
क्या कश्मीरी झुमके सिर्फ Ethnic कपड़ों पर ही अच्छे लगते हैं?
नहीं, आप इन्हें Indo-Western outfits जैसे kurti + jeans के साथ भी पहन सकती हैं। 
गोल चेहरे के हिसाब से कौन-सा क्शमीरी झुमका चुनना चाहिए?
गोल शेप वाले फेस पर लंबे झुमके अच्छे लगते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।