herzindagi
having cold milk

क्या आपको मालूम है ठंडा दूध पीने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं?

गर्म दूध तो हर कोई पीता है। इसके फायदे से भी हर कोई परिचित है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ठंडा दूध पीने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 14:07 IST

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इससे सेहत को कितने फायदे मिलते हैं इस बात से हम सभी परिचित हैं, इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम फास्फोरस जैसे और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। हड्डियों की मजबूती की बात आती है तो सबसे पहले दूध पीने की ही सिफारिश की जाती है। वैसे तो अक्सर लोग रात को सोने से पहले गर्म या सुसुम दूध ही पीते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि ठंडा दूध पीने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं? आइए इस बारे में Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida विस्तार से जानकारी लेते हैं।

ठंडा दूध पीने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं?

chilled milk

  • ठंडा दूध शारीरिक स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। जो मांस, दाल और अन्य प्रोटीन स्रोतों के मुकाबले आसानी से प्राप्त होती है। ये हमारे शरीर के मांसपेशियों को बढ़ावा देता है। ये मांसपेशियों  के निर्माण और रक्षा करने में मदद करता है।
  • इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो उच्च रक्तचाप को कम करता है और हड्डियों को मजबूती देता है।
  • ठंडा दूध का सेवन करने से स्किन को भी फायदा मिलता है, इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। ठंडे दूध में विटामिन ए की मात्रा होती है, यह त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है, ये त्वचा की रक्षा करती है।
  • ठंडे दूध में विटामिन b12 की भी भरपूर मात्रा होती है जो शरीर के रक्त को पोषित करता है और हमें ऊर्जा प्रदान करता है। यह मस्तिष्क को भी फायदा पहुंचता है। इससे स्ट्रेस से राहत मिलती है। मानसिक तनाव दूर होता है।

यह भी पढ़ें-जानिए क्या होती है कार्ब साइकिलिंग, जिससे किया जा सकता है वजन कम

cold milk

  • अगर आपको एसिडिटी है तो ठंडा दूध का सेवन करना चाहिए, एसिडिटी में ठंडा दूध पीने से तुरंत राहत मिल सकती है। यह पेट की अम्लता को नियंत्रित कर सकता है। पेट को शांति दे सकता है, इससे पेट में जलन कम होती है।
  • इसके अलावा इससे शरीर का तापमान कम होता है और आपको अंदर से ठंड महसूस होता है। गर्मी में ठंडा दूध का सेवन करने से आपको राहत मिल सकती है। इससे गर्मियों में हाइड्रेशन और ताजगी मिलती है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।