न्यू मॉम के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर को जहां तेजी से रिकवरी की जरूरत होती है, वहीं ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए भी उसे पोषण की आवश्यकता होती है। इसके लिए नई मां को अपने आहार में जरूरी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए।

 
mothers day  special nutrients for new mom

बच्चे के जन्म के बाद बाद महिला के कंधे पर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है। घर-परिवार के साथ ही उसे बच्चे की भी देखभाल करनी होती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं, जबकि असल में इस समय में उसे विशेष देख-रेख की जरूरत होती है। खासकर नई मां को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मदर्स डे (Mothers Day 2024) के मौके पर हम अपने रीडर्स को इसी बारे में उचित जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि हमने इस बारे में डाइटिशियन नेहा बरनवाल से बात की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं। डाइटिशियन नेहा बरनवाल बताती हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर को जहां तेजी से रिकवरी की जरूरत होती है, वहीं ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए भी उसे पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में उसके आहार में ऐसे पोषक तत्व शामिल होने चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और शक्ति मिल सके। तो चलिए जानते हैं कि उन पोषक तत्वों के बारे में जो नई मां के लिए आवश्यक होते हैं।

प्रोटीन

Protein for new mom

डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए आहार में प्रोटीन का सेवन बेहद जरूरी है। इसके साथ ही प्रोटीन से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है, जो नई मां के लिए जरूरी होती है। वहीं प्रोटीन का सेवन दूध (Breast Milk) के उत्पादन में भी सहायक होता है। इसके लिए नई मां को अपने आहार में मांस, मछली, दूध से बने उत्पाद, दालों को शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Mother's Day: मां के लिए बेस्‍ट हो सकती हैं ये 2 एक्‍सरसाइज, वजन रहेगा कंट्रोल

आयरन

डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में खून की कमी हो सकती है और खून की यह कमी नई मां के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए आयरन का सेवन जरूरी है। आयरन शरीर में नए ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होता है। आयरन की पूर्ति के लिए आप पालक, हरी सब्जी, बीन्स, फलियां के साथ सेब,अनार और खजूर का सेवन कर सकती हैं। वहीं अगर आप मांसाहारी हैं तो आप रेड मीट और मछली का सेवन कर सकते हैं।

कैल्शियम

Calcium for new mom

डिलीवरी के बाद रिकवरी में कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में नई मां को अपने आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों के साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को मानसिक तनाव की समस्या पेश आती है। ऐसे में इससे निजात के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए नई मां को अपने आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप फैटी फिश यानी अधिक तेल वाली मछली जैसे कि सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन, हेरिंग, मैकेरल, टूना फिश का सेवन कर सकती हैं। वहीं अगर आप शाकाहारी हैं तो आप अलसी के बीज, अखरोट और एवोकाडो से ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकती हैं।

विटामिन बी-12

विटामिन बी-12 भी रेड सेल्स के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए नई मां को इसका सेवन भी जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप पोल्ट्री, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।

उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।

मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।

यह भी पढ़ें- Mother's Day: बिजी मॉम रोजाना सिर्फ 10 मिनट की एक्‍सरसाइज से खुद को फिट रखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP