मां अपनी जिम्मेदारियों को तो बखूबी निभाती हैं, लेकिन खुद की हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। उम्र के साथ महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है और पेट के आस-पास चर्बी जमा होने लगती है।
पेट की चर्बी दिल के रोगों, डायबिटीज, मोटापे और हार्मोनल असंतुलन के खतरे में डालती है। इसलिए पेट की चर्बी दूर रखने के लिए फैट लॉस और मजबूत कोर जरूरी है। मदर्स डे के मौके पर हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मां के वजन कंट्रोल में रख सकती हैं।
इन दोनों एक्सरसाइज को वह आसानी से घर पर बिस्तर पर लेटे-लेटे कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज की जानकारी फिटनेस ट्रेनर जूही कपूर ने शेयर की है। उनका कहना है,''ये एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूत और फैट बर्न को तेज करती हैं।''
लेग सर्कल्स (Leg Circles)
रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से वजन और पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा, इससे पैरों और जांघों की चर्बी भी कम होती है और मसल्स मजबूत और फ्लेक्सिबल होती हैं।
- इसके लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को सीधा और हाथों को साइड में रखें।
- फिर दोनों पैरों को बिस्तर से लगभग 3 इंच ऊपर उठाकर सीधा करें।
- अब पैरों से छोटे-छोटे सर्कल्स क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज बनाएं।
- फिर पैरों को बिस्तर पर वापस लाएं।
- ऐसा कम से कम 15 बार करें।
- इसे रेगुलर करें।
बटरफ्लाई सिट्स-अप्स (Butterfly Sit-Ups)
इस बॉडी वेट एक्सरसाइज की शुरुआत पीठ के बल लेटकर और सिर को ऊपर उठाकर किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से कोर की मसल्स मजबूत होती हैं। एब्स को टोन करने के लिए यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।
- इसे करने के लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को एक साथ रखें।
- दोनों हाथों को गर्दन के पीछे ले जाकर अच्छे से पकड़ें।
- अब सांस लेते हुए पेट को अंदर की तरफ स्ट्रेच करें।
- फिर सांसों को धीरे से बाहर निकालें।
- इसके बाद वजन को सिर से ऊपर उठाते हुए मसल्स पर जोर दें।
- अब हिप्स को ऊपर उठाएं और शरीर को 70 डिग्री तक लेकर जाएं।
- इस एक्सरसाइज को कई बार करें।
सावधानी
इन सभी समस्याओं में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए-
- गर्दन में दर्द
- कंधे का दर्द
- रीढ़ में परेशानी
आपकी मां भी इन 2 एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रख सकती हैं। आपको भी फिटनेस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों