herzindagi
image

चुकंदर भूनकर खाने से मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल

चुकंदर एक बेहतरीन सब्जी है जिसे भूनकर खाने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। यह दिल की सेहत के साथ ही पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-25, 16:26 IST

चुकंदर बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसे हम कई तरह से डाइट में शामिल करते हैं। आमतौर पर लोग इसको सलाद के रूप में ही खाते हैं, वहीं कुछ लोग इसका जूस भी पीते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर आप इसे भून कर खाते हैं तो इससे आपको कितना लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं भुने हुए चुकंदर खाने के कुछ जबरदस्त फायदे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospital, Noida ने जानकारी साझा की है।

भुने हुए चुकंदर खाने के फायदे

improve digestion

  • चुकंदर नाइट्रेट का बढ़िया स्रोत है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है, इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है जो कि दिल के रोगों का खतरा कम करता है।
  • चुकंदर का सेवन करने से आयरन की कमी दूर हो सकती है। इसमें आयरन भरपूर होता है। वहीं यह खून को साफ करता है। रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। एनीमिया के मरीज इसका सेवन करके फायदा उठा सकते हैं।
  • पाचन तंत्र के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।
  • चुकंदर में विटामिन सी और बीटा लेंस होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को काम करते हैं। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • भुने हुए चुकंदर का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और जिंक होते हैं।

इसे भी पढ़ें-Gut Health: पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं ये 3 ड्रिंक्स, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

roasted beetrrot

  • इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होता है जो की हड्डियों को फायदा पहुंचता है । वहीं यह है वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-वेट मैनेजमेंट में मील टाइमिंग भी रखती है बेहद मायने, जानिए कैसे

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।