Gut Health: पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं ये 3 ड्रिंक्स, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

Digestive Problems: गट, हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम का अहम हिस्सा है। आंते सिर्फ हमारे शरीर में खाना पचाने में मदद नहीं करती हैं बल्कि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने का भी काम करती हैं। गट हेल्थ सही न होने पर, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।
image

सेहतमंद रहने के लिए, हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम का ठीक से काम करना जरूरी है। डाइजेशन ठीक न होने पर पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं, पाचन ठीक न होने पर स्किन पर एक्ने हो सकते हैं। इसकी वजह से इम्यूनिटी और वजन पर भी असर होता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो शरीर को जरूरी न्यू्ट्रिशन नहीं मिल पाता है और कमजोरी आ सकती है। इसकी वजह से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी हो सकती है और शरीर में टॉक्सिन्स भी जमा हो जाते हैं। अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान, स्ट्रेस और भी कई कारणों के चलते, डाइजेशन खराब हो सकता है और इसके कारण, सेहत पर बुरा असर होता है। हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में गट की अहम भूमिका है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए, गट का हेल्दी होना जरूरी है। यहां हम आपको 3 ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो गट को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेठे का जूस

ash gourd juice for health
पेठे का जूस, शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है। इससे इम्यून सिस्टम हूस्ट होता है, शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। इससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और एंटासिड की करह काम करता है। हार्ट हेल्थ और श्वसन तंत्र के लिए भी यह फायदेमंद है। इसका जूस बनाते समय उसमें पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च और काला नमक डालें।

रागी छाछ

गट को हेल्दी बनाने में रागी वाला छाछ आपकी मदद कर सकता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की कमी दूर कर सकता है। यह आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा है। साथ ही, हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती देता है। रागी फ्लोर की एक स्लरी बनाएं। इसे पकाने के बाद, उसमें दही, नमक और हींग मिलाएं। आप इसमें सरसों के बीज और करी पत्ते का तड़का भी लगा सकती हैं।

डाइजेस्टिव ड्रिंक

fennel tea for gas
ब्लोटिंग, कब्ज और एंग्जायटी को कम करने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है। इसके लिए आपको 1 कप गुनगुने पानी में भुने हुए सौंफ के बीज का पाउडर, सौंठ का पाउडर, चुटकी भर सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाना है। इसे खाली पेट पिएं या खाने के 30 मिनट बाद पिएं। इससे गैस और ब्लोटिंग कम होगी।यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बुरी होती है ये चीजें, आज ही छोड़ें

सेहतमंद रहने के लिए, गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। इसके लिए, एक्सपर्ट के बताए इन जूस को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP