herzindagi
image

मुंह के छालों को कम करने में मदद कर सकती हैं इस मौसमी फल की पत्तियां

कई फल और इनकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। मुंह में छाले होने पर अगर आप इस मौसमी फल की पत्तियों को चबाएंगी, तो इससे आपको आराम मिल सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-20, 10:05 IST

मुंह के छाले यानी माउथ अल्सर कई बार हमें बहुत परेशान करते हैं। इसकी वजह से खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। मुंह में छाले कई वजह से हो सकते हैं। तनाव, नींद की कमी, पेट साफ न होना, कमजोर इम्यून सिस्टम, हार्मोनल बदलाव, स्मोकिंग और गलत खान-पान समेत कई कारणों से मुंह में छाले हो सकते हैं। मुंह के छाले कई प्रकार के हो सकते हैं। जो लोग छालों से परेशान रहते हैं, उन्हें खाने में तली-भुनी चीजों को कम से कम शामिल करना चाहिए और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। छालों को कम करने के लिए, गट का हेल्दी होना भी जरूरी है। इन्हें कम करने में कई घरेलू नुस्खे तैयार हैं। कई फल और इनकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। अमरूद भी इन्हीं में से एक है। मुंह में छाले होने पर अगर आप अमरूद की पत्तियों को चबाएंगी, तो इससे आपको आराम मिल सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

मुंह के छालों को कम करने के लिए अमरूद की पत्तियों के फायदे

guava leaves benefits

  • अमरूद और इसकी पत्तियां गुणों से भरपूर होती हैं। अमरूद के पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदे होते हैं।
  • इसके पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इनका रस मुंह के छालों से निजात दिलवाने में मदद कर सकता है।
  • अमरूद की पत्तियों में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण मुंह से जुड़ी कई दिक्कतों को ठीक कर सकते हैं। इनमें मुंह के छाले भी शामिल हैं।
  • इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो सूजन को कम करने का काम कर सकते हैं।
  • इन पत्तियों में डाइटरी फाइबर होता हैं। छालों के पीछे अक्सर पेट की गर्मी जिम्मेदार होती है। ऐसे में इसके सेवन से पेट आसानी से साफ होता है।
  • अमरूद की पत्तियां वजन कम करने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें- अमरूद को डाइट में शामिल करने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान

छाले कम करने के लिए कैसे करें अमरूद की पत्तियों का सेवन?

guava health benefits

  • अमरूद की पत्तियों को चबाना या इसके पानी से कुल्ले करने से मुंह के छालों में राहत मिल सकती है।
  • आपको एक कप पानी लेकर उसमें दो से तीन अमरूद की पत्तियां डालकर उबालना है। इससे मुंह के छाले कम होंगे।
  • इन पत्तियों का रस लगाने से भी मुंह के छालों में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- Healthy Fruits: पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल

 

अमरूद और इसकी पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।