herzindagi
image

रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

अक्सर लोगों का पेट सुबह ठीक से साफ नहीं होता है और इसके लिए कई बार वे दवाईयों का सहारा लेते हैं। कई घरेलू नुस्खे पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-24, 00:19 IST

आजकल गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के चलते, पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। डाइजेशन खराब होने पर इसका असर पूरे शरीर पर होता है। डाइट पर फाइबर की कमी, पानी कम पीना, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई कारणों से पेट साफ नहीं हो पाता है। अगर लंबे समय तक कब्ज बना रहे, तो इसका सेहत पर बुरा असर होता है। सेहतमंद रहने के लिए, गट हेल्थ का सही होना और रोज सुबह पेट सही से साफ होना जरूरी है। कई बार लोग कब्ज दूर करने के लिए, दवाईयों का सहारा लेते हैं। लेकिन, लंबे समय तक इस तरह की दवाईयों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पेट साफ करने के लिए आपको घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसी ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच है।

कब्ज दूर करने के लिए मलासन में बैठकर पिएं घी वाला पानी (What happens if we drink ghee water in Malasana)

malsana for yoga

  • अगर आप रोज सुबह खाली पेट मलासन में बैठकर गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीती हैं, तो इससे डाइजेस्विट एंजाइम्स एक्टिव होते हैं और कब्ज दूर होती है।
  • मलासन में गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से कई ऐसे एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जिनसे डाइजेशन सुधरता है और पेट साफ होने में मदद मिलती है।
  • घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट होता है। यह मल को आसानी से निकलने में मदद करता है।
  • घी में ब्यूरेटिक एसिड और हेल्दी फैट्स होते हैं, ये कब्ज को दूर करते हैं।
  • गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से वात दोष भी संतुलित होती है और पेट में गैस नहीं बनती है।

यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम

ghee for constipation and gut health

  • मलासन की स्थिति में बैठने पर अब्डोमिनल नसे मजबूत होती हैं। इससे पेट आसानी से साफ होता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
  • घी आंतों की दीवारों को चिकना करता है और मल को आसानी से बाहर निकालता है।
  • गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप इसे मलासन में बैठकर पीती हैं, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

मलासन में बैठकर, गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।