Healthy Fruits: पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल

सेहतमंद रहने के लिए डाइजेशन का अच्छा होना बहुत जरूरी है। फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर एक्सपर्ट का बताया यह फल आपकी मदद कर सकता है।

fruit for constipation

Fruits for Constipation: हेल्दी रहने के लिए डाइट में फल और सब्जी जरूर शामिल करने चाहिए। फलों और सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देकर बीमारियों से भी बचाव करते हैं। पेट से जुड़ी परेशानियां आज के समय में काफी आम हैं। इन समस्याओं को हेल्दी खाने से काफी हद तक दूर किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे हैं, जो गैस, अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी लगभग हर परेशानी में फायदेमंद है। इस बारे में डाइटिशियन विधि चावला, फिसिको डाइट और एस्थेटिक क्लीनिक की क्रिएटर जानकारी दे रही हैं।

पेट के लिए वरदान है किवी (Is kiwi fruit good for gassy stomach)

can we eat kiwi in constipation

डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से लड़ने में किवी कारगर है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारने और डाइजेशन से जुड़ी लगभग सभी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। हमारे गट को हेल्दी रखने के लिए फाइबर बहुत जरूरी है। किवी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं, जो बाउल मूवमेंट को सही करने और कब्ज को दूर करने में काम आते हैं। यह आंतों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

पेट दर्द और एसिडिटी को दूर करता है किवी (Is kiwi good for stomach pain)

is kiwi fruit good for gassy stomach

जो लोग इरिटेबल बाउल सिंड्रोम(आईबीएस) से परेशान हैं, उन्हें किवी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक तरह का गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर है। इसकी वजह से पेट दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज और बाउड से जुड़ी हैबिट्स में बदलाव होता है। किवी में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स की वजह से बाउल मूवमेंट सही होता है और आईबीएस के लक्षण कम होते हैं। किवी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और गट हेल्थ को सुधारने व डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में इंफ्लेमेशन को रोकने के काम आता है। इसमें विटामिन-सी भी अधिक होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही से फंक्शन करने में मदद करता है। खान-पान से जुड़ी गलत आदतों के कारण एसिड रिफलक्स की समस्या लोगों को काफी परेशान कर रही है। किवी का नेचर एल्कलाइन होता है। यह पेट के एसिड को न्यूट्रल करता है और एसिड रिफलक्स के लक्षणों से आराम दिलवाता है।

किवी को करें डाइट में शामिल

किवी को आप छीलकर स्कूप से इसका गूदा बाहर निकालें और इसे खाएं। आप इसे सलाद, स्मूदी या फिर योगर्ट के साथ भी ले सकती हैं। हेल्दी गट, एसिड रिफलक्स से बचने और पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी से निजात पाने के लिए इसे डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें- ज्यादा मीठा खाने से खराब होती है आंतों की सेहत? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP