Fat Loss Tea: वजन कम करने के लिए आपको फैंसी डाइट या महंगे फैट लॉस सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद मसाले और कुछ आसान तरीके वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए अगर आप लंबे समय तक सही डाइट को फॉलो करेंगी, तो इससे आपको फायदा होगा। यहां यह समझना जरूरी है कि सही डाइट सिर्फ वेट लॉस के लिए नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए भी जरूरी होती है। यहां हम आपको घर के कुछ मसालों से बनने वाली एक देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है और जिससे वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
वजन कम करने के लिए पिएं यह देसी चाय (Which tea is best to reduce belly fat)
- वजन कम करने के लिए इलायची, अजवाइन, अदरक और जायफल से बनने वाली यह चाय मदद कर सकती है।
- इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से बनाएं और एक्सपर्ट के बताए समय पर पिएं।
- इलाचयी अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करती है। इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, कैलोरी बर्निंग के प्रोसेस को तेज करता है और इससे वजन आसानी से कम होता है।
- इलायची डाइजेशन को सुधारती है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को भी कम करती है।
- जायफल शरीर को डिटॉक्स करता है।
- इसमें पाए जाने वाले गुण मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- जायफल स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है।
- इससे नींद अच्छी आती है और बेली फैट कम होता है।
- अजवाइन इंफ्लेमेशन को कम करती है। यह फैट बर्निंग के प्रोसेस को भी तेज करती है और पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
कैसे बनाएं वजन कम करने के लिए चाय? (How to reduce belly fat)
सामग्री
- अदरक- आधा इंच
- इलायची- 2
- अजवाइन- 1/4 चम्मच
- जायफल- 1 चुटकी
- पानी- 200 मि.ली.
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
- इसे आधा रह जाने पर छान लें।
- इस चाय को सोने से पहले पिएं।
- सोने के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होगा।
यह भी पढ़ें- Ginger Benefits: रोज अदरक खाने से सेहत को मिलते हैं इतने फायदे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों