herzindagi
How to overcome digestive issues

बार-बार पेट की समस्या से हो रहे हैं परेशान तो ना करें ये गलतियां

अगर आपको बार-बार डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होती हैं तो ये जरूरी है कि आप इस तरह की गलतियां ना करें। 
Editorial
Updated:- 2022-10-18, 07:00 IST

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप कुछ भी खा लें आपका पेट जरूर खराब हो जाता है। अगर पेट ना भी खराब हो तो डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे कुछ लोगों को हम शायद जानते भी हों जिन्हें कुछ भी हजम नहीं होता या फिर गैस्ट्रिक समस्याएं होने लगती हैं। यकीनन पेट से जुड़ी समस्याओं से डील करने के लिए हम सभी के अपने तरीके होते हैं, लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि आपकी समस्या आपकी गलतियों के कारण ही बढ़ रही हो।

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं और ये बताने की कोशिश की है कि आखिर किन कारणों से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम काफी खराब हो जाता है।

1. खाना खाने के बाद तुरंत नहाना

आयुर्वेद मानता है कि हर काम को करने का अपना समय होता है जिसके विपरीत अगर उसे किया जाए तो हमारे शरीर में कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप इनका ध्यान नहीं देंगे तो मानव शरीर की समस्याएं बढ़ती जाएंगी। जैसे किसी भी तरह का खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए भले ही वो ब्रेकफास्ट क्यों ना हो। शरीर में खाने को पचाने के लिए अग्नि तत्व जिम्मेदार रहता है और अगर आप खाने के बाद तुरंत नहा लेंगी तो शरीर ठंडा हो जाएगा।

digestion and its problems

यही कारण है कि खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद आपको नहाने जाना चाहिए। अगर अग्नि तत्व ठीक से काम नहीं करेगा तो ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से नहीं होगा और इसके कारण डाइजेशन सही नहीं होगा।

इसे जरूर पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय

2. खाना खाने के तुरंत बाद वॉक करना

खाना खाने के बाद रात की वॉक पर कई लोग जाते होंगे, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ये सही नहीं है। दरअसल, खाना खाने के बाद वॉक करना, लंबे रास्तों पर चलना, स्विमिंग करना या किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में समस्याएं बढ़ती हैं। ये सभी एक्टिविटीज आपके वात दोष को ज्यादा बढ़ा देंगी और इसके कारण खाना ठीक से पचेगा नहीं और न्यूट्रिशन प्रोफाइल भी अधूरा रहेगा। हां, खाना खाने के बाद आप 1 से 10 मिनट तक की वॉक जरूर ले सकती हैं जो फायदा कर सकती है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

digestive issues and problems

3. 2 बजे के बाद लंच करना

दोपहर का खाना खाने का सही समय 12 बजे से लेकर 2 बजे तक का ही होता है जब सूर्य अपने चरम पर होता है। ये वो समय होता है जब पित्त डॉमिनेंट होता है और आपका खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इसी कारण से आयुर्वेद लंच का टाइम 12 से 2 बजे के बीच का ही रखता है। अगर आप उसके बाद खाना खाते हैं तो आपको बहुत ज्यादा आलस भी आएगा और साथ ही साथ ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा भी नहीं होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

4. रात के समय दही खाना

दही को खाने का सही समय दोपहर ही है और आपको इसका ध्यान रखना चाहिए। दही खट्टा और मीठा होता है और शरीर में कफ और पित्त दोष को बढ़ा सकता है। रात के समय शरीर में कफ बढ़ने के कारण दही खाने से समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप रात के समय दही खाने से बचें। इसे खाने से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- अगर कब्ज कर रहा है परेशान तो सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली ये रेसिपी करेगी मदद

5. खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना या सोना

खाना खाने के बाद कम से कम 3 घंटे का समय होना चाहिए जिसमें आप जागे रहें। नींद के समय शरीर खुद को रिपेयर करता है, कई चीज़ों को हील करता है और दिमाग डिस्ट्रेस होता है। आयुर्वेद बताता है कि दिन का आखिरी मील लाइट होना चाहिए और खाना खाने के बाद कम से कम 3 घंटे का समय होना चाहिए जिसमें आप नींद ना लें। ये दिन के किसी भी समय लागू होता है।

अगर आप ये गलतियां नहीं करते हैं तो आपका डाइजेशन ठीक हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।