क्या दुनिया के सबसे महंगे बर्गर, चिकन और पिज्ज़ा जैसे food के बारे में ये जानती हैं आप ?

Pizza, burger, popcorn जैसे आपके फेवरेट फूड की कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगी। अगर आपने एक बार इन foods की खासियत के बारे में जान लिया तो आपको इंतज़ार रहेगा इन्हें खाने का। तो आइए आपको बताते हैं कि दुनिया के ये सबसे महंगे food कौन से हैं और इनकी कीमत इतनी क्यों हैं।

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-09, 10:57 IST
world most expensive food main new

खाने के स्वाद के लिए आप कितने पैसे खर्च कर सकती हैं अगर आपसे ये सवाल किया जाए तो आप सोचेंगी कुछ हज़ार या फिर बहुत आलीशान पार्टी कर रही हैं तो कुछ लाख रुपये लेकिन खाना सिर्फ इतना ही महंगा नहीं हैं। मैं आपको दुनिया के सबसे महंगे खाने के बारे में बता रही हूं। Pizza, burger, popcorn जैसे आपके फेवरेट फूड की कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगी। अगर आपने एक बार इन foods की खासियत के बारे में जान लिया तो आपको इंतज़ार रहेगा इन्हें खाने का। आपके सपने में भी दुनिया के ये सबसे महंगे चिकन, पॉपकॉर्न, पिज्ज़ा, बर्गर और केक घूमेंगे।

तो जिस खाने की इतनी तारीफ हम कर रहे हैं उसमें ऐसा क्या खास है ये तो आप जरूर जानना चाहेंगी। आखिरकार इनकी रेसिपी में ऐसे कौन से ingredients का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें किसने बनाया है ये सब आपको जरूर बता होना चाहिए। क्या पता आप इसका स्वाद भले ही ना ले पाएं लेकिन इसके स्वाद का अंदाज़ा ही लगा पाएं।

दुनिया में कुछ भी ना मुमकिन नहीं है ऐसी ही सोच के साथ इन रेसिपी को दुनिया के जाने माने शेफ में बनाया है जिसकी चर्चा दुनियाभर में कई सालों से हो रही है।

दुनिया का सबसे महंगा बर्गर

world most expensive glam burger

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर जिसका नाम है Glamburger इस बर्गर की कीमत $1,768 अमेरिकन डॉलर है। इस बर्गर में 2,618 कैलोरी हैं। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में जिन ingredients का इस्तेमाल किया गया है वो किसी एक देश से नहीं हैं इसमें इस्तेमाल कोबे वाग्यू बीफ पैटी जापान से आयी है। इसके अलावा इसमें ब्लैक ट्रफ़ल, झींगा मछली जिसे lobster कहते हैं, बेलुगा केवीयार, हिरन का मांस, बत्तख का अंडा और खाद्य सोने के पत्ते डाले गए हैं। अब आप इतनी जानकारी के बाद ये तो आसानी से समझ गयी होंगी कि इसकी कीमत इतनी क्यों है। वैसे आपको ये भी बता दें कि इसे लंदन में Honky Tonk के हेड शेफ क्रिस लार्ज ने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है।

Read more:जानिए एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं कि burger होता है healthy

दुनिया का सबसे महंगा केक

world most expensive cake

ये है दुनिया का सबसे महंगा केक जिसे ब्रिटिश डिज़ाइनर डेबी विंघम ने बनाया है। ये 6 फीट लंबा केक runway fashion show की थीम पर बनाया गया है। इसका वजन है 1,000 पाउंड है, इसमें 4000 हीरे लगे हैं जिसमें से 5.2 कैरेट का पिंक डायमंड, 6.4 कैरेट का यैलो डायमंड, 15 पांच कैरेट के सफेद डायमंड इस्तेमाल हुए हैं इनकी कीमत $45 मिलियन डॉलर है।

इसके अलावा इसमें 400 एक कैरेट वाले डायमंड, 73 तीन कैरेट वाले सफेद डायमंड और 75 तीन कैरेट वाले ब्लैक डायमंड भी लगे हैं।

केक की पहली लाइन में आपको मेडागास्काइन वेनिला सेम के साथ मेस्कारपोन क्रीम और स्ट्रॉबेरी का स्वाद मिलेगा तो बाकि केक में आपको ट्रिपल बेल्जियम चॉकलेट गन्नाशे और चॉकलेट ट्रफेल क्रीम का स्वाद आएगा।

Read more:गजब! ऐसा केक जिसे किया जा सकता है 8-9 महीने तक स्टोर

दुनिया का सबसे महंगा चिकन

world most expensive black chicken

ये है दुनिया का सबसे महंगा चिकन जिसे आयम कमानी कहा जाता है। एक मुर्गे के कीमत 2,500 डॉलर से भी ज्यादा है। ये सिर्फ इंडोनेशिया में ही मिला है। चिकन को इंडोनेशिया में आयम (Ayam) कहते हैं और कमानी (Cemani) का मतलब होता है पूरी तरह से काला चिकन। ये चिकन की खास नस्ल है जो इंडोनेशिया के जावा में ही पैदा होती है। इस मुर्गे के पंखों का रंग ही काला नहीं है बल्कि इसके नाखुन, स्किन, जीभ, हड्डियां और इसके शरीर का हर अंग अंदर और बाहर से काला ही है। लेकिन इस मुर्गे का खून काला नहीं है लेकिन इतना गाढ़ा रंग है कि ये दिखने में काला जैसा ही लगता है।

ये मुर्गा सिर्फ अपने रंग की वजह से ही महंगा नहीं है mystical powers भी हैं। इसे औरतें बच्चा पैदा करने से पहले और बाद में खाएं तो उससे उनके शरीर को अंदरुनी ताकत मिलती है। प्रेगनेंसी के समय ये औरतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। वैसे इंडोनेशिया में इस मुर्गे की बलि देना उनकी परंपरा का हिस्सा भी है।

Read more:चटपटे चिकन टिक्का की exclusive रेसिपी के secrets जानिए

दुनिया का सबसे महंगा पॉपकॉर्न

world most expensive popcorn

पॉपकॉर्न को आपने खूब खाएं होंगे कभी फिल्म देखते समय तो कभी खेलते हुए या फिर दोस्तों के साथ गप्पे मारते समय लेकिन क्या आप जानती हैं कि दुनिया के सबसे महंगे पॉपकॉर्न की कीमत क्या है। इसके एक गैलन की कीमत लगभग $250 डॉलर है अगर आप इस बात से भी अंदाज़ा ना लगा पाएं तो हम आपको ये बता दें कि एक पॉपकॉर्न 5 डॉलर का है। अब इसकी कीमत इतनी क्यों है क्या इसमें सोने चांदी जड़े हैं? हां भई हां इस Billion Dollar Popcorn पर 23 कैरेट खाद्य गोल्ड की परत ही चढ़ी है जिस वजह से इसका स्वाद तो अलग है ही लेकिन ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।

Read more:भुट्टे के कबाब घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए

दुनिया का सबसे महंगा पिज्ज़ा

world most expensive pizza

World Champion शेफ Renato Viola ने दुनिया का सबसे महंगा पिज्ज़ा बनाया। दुनिया के सबसे महंगे पिज्ज़ा के बारे में अगर आप कुछ नहीं जानते तो ये वीडियो जरूर देखिए। इस वीडियो में World Champion शेफ Renato Viola ने ये पिज्ज़ा बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया है। इस पिज्ज़ा की कीमत 12000 डॉलर है। इसका स्वाद कितना खास है ये तो आप समझ ही गए होंगे क्यों कि इस पिज्ज़ा को Renato ने बनाया है जिनके हाथों के स्वाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है। अब आप इसे खाने के लिए इतना पैसे कब खर्च करेंगीं ये तो आप जाने लेकिन इस पिज्ज़ा में क्या खास है ये आपको रेनातो के हाथों का बना पिज्ज़ा देखकर ही समझ आ जाएगा। वैसे तो लोगों को पिज्ज़ा बहुत पसंद है लेकिन अगर कुछ खास पिज्ज़ा खाना चाहते हैं तो अब आपकी विश लिस्ट में ये भी add कर लीजिए क्यों कि इसे आप एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहेंगीं। तो इंतज़ार किस बात का देखिये ये वीडियो।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP