herzindagi
burger health big

जानिए एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं कि burger होता है healthy

बर्गर healthy नहीं बहुत healthy होता है। ऐसा डॉक्टर्स मानते हैं। अब बर्गर को जो लोग unhealthy मानते हैं उन्हें ये जानने कि जरूरत है कि ये healthy कैसे है? 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-22, 17:41 IST

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि बर्गर healthy नहीं है और आपको इसे नहीं खाना चाहिए? ऐसा नहीं है मार्केट में मिलने वाले बर्गर भले ही healthy ना हों लेकिन आप इसे अपने स्वाद और health के हिसाब से हेल्दी बना सकती हैं डॉक्टर मेहर राजपूत से जब हमने ये पूछा कि क्या बच्चों को बर्गर खाना चाहिए तो उन्होंने झट से हां में जवाब दिया और कहा क्यों नहीं! बर्गर बहुत healthy होता है इसे बच्चे या बढ़े सब खा सकते हैं।

अब बर्गर इतना healthy कैसे है और लोग इसे unhealthy क्यों मानते हैं इस बारे में भी न्यूट्रिशन और डायटिशियन मेहर राजपूत ने हमें बताया। 

मैदे वाला bun नहीं whole wheat वाला bun खाएं

burger recipe health

Image Courtesy: Pxhere.com

डायटिशियन मेहर राजपूत ने हमें बताया कि अगर आप मैदे की जगह whole wheat वाले bun से बना बर्गर खाती हैं तो ये आपके लिए अच्छा होगा। मार्केट में मिलने वाले बर्गर का bun मैदे का बना हुआ होता है इसलिए इसे unhealthy कहते हैं लेकिन आप किसी ऐसी दुकान से या फिर घर पर खुद whole wheat वाले bun से burger बनाकर खाती हैं तो ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये उतना ही healthy होता है जितनी रोटी होती है। ये हल्का होता है और पचने में भी कम समय लगता है। 

Read more: क्या रोटी और ब्राउन ब्रेड एक बराबर है ?

बर्गर में creamy dressing नहीं होनी चाहिए 

healthy unhealthy burger

Image Courtesy: Pxhere.com

डायटिशियन का कहना है कि आपके बर्गर में जितनी कम creamy dressing होंगी वो उतना ही healthy होगा लेकिन कई लोगों का ये मानना होता है कि ज्यादा creamy dressing वाला बर्गर ज्यादा सेहतमंद होता है जबकि ऐसा नहीं है। लोग स्वाद के लिए बर्गर में ज्यादा creamy dressing करवाते हैं लेकिन ये इससे heavy हो जाता है जो पचने में आसान नहीं होता इसलिए आपको ऐसा बर्गर नहीं खाना चाहिए। बल्कि आपको इसकी जगह ऐसा बर्गर खाना चाहिए जिसमें सलाद ज्यादा से ज्यादा हो क्योंकि ऐसा बर्गर आसानी से पच जाता है। बर्गर में cheese भी कम डालना चाहिए। 

Read more: अपने बच्चों को 2 मिनट में बना कर खिलाएं बर्गर पिज्जा

बर्गर को Grill करके बनाना चाहिए

buger grill health

Image Courtesy: Pxhere.com

अगर आप बर्गर को deep fry की जगह grill करके बनाते हैं तो ये स्वाद में भी ज्यादा अच्छा होता है और सेहत में भी फायदेमंद होता है। आप अगर तवे पर भी बर्गर बना रही हैं तो आप ऑलिव ऑयल में इसे सेकें इससे ये healthy ही बना रहेगा। 

Read more: क्या दुनिया के सबसे महंगे बर्गर, चिकन और पिज्ज़ा जैसे food के बारे में ये जानती हैं आप ?

डॉक्टर मेहर ने हमें बर्गर को हेल्दी बनाने के बारे में बहुत सारी और बातें भी बतायी उन्होंने कहा कि आप बर्गर में जो टिक्की डालते हैं वो भी मार्केट में मिलने वाले बर्गर की टिक्की से ज्यादा healthy बना सकती हैं। मार्केट में जो टिक्की बना कर बर्गर में डाली जाती है वो आलू और अरारोट से बनी हुई होती है। दोनों में ही स्टार्च ज्यादा होता है और ज्यादा स्टार्च सेहत के लिए अच्छा नहीं होता इसकी तरह आप मिक्स वेज वाला कटलेट या roasted chicken या egg डालकर बर्गर बनाएं ये ज्यादा healthy होता है।

 

अब जो लोग बर्गर को ये समझकर नहीं खाना चाहते थे कि ये healthy नहीं है उन्हें ये पढ़कर ये जरूर समझ आ गया होगा कि burger कितना healthy है। ये आपके दिन का एक वक्त का खाना हो सकता है। अगर आप अपने बच्चे को लंच बनाकर दे रही हैं या ऑफिस में अपने लंच में बर्गर खाना चाहती हैं तो जरूर खाएं क्यों कि बर्गर healthy भी है और tasty भी होता है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।