herzindagi
about someshwar hills is called heaven of bihar

Bihar Travel: सोमेश्वर हिल्स बिहार के लिए क्यों है जन्नत? गर्मियों में आप भी घूमने पहुंचें

अगर आप भी गर्मी के मौसम में बिहार घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए सोमेश्वर हिल्स का रुख कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 18:00 IST

Someshwar Hills In Bihar: बिहार देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस खूबसूरत राज्य को बुद्ध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। बिहार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ है।

गंगा नदी के किनारे स्थित क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का 12वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कई घने जंगल और छोटे-छोटे पहाड़ों से भी घिरा हुआ है। इस खूबसूरत राज्य में स्थित सोमेश्वर हिल्स भी एक ऐसी जगह है, जहां घूमना कई लोगों का सपना भी होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको सोमेश्वर हिल्स की खासियत और हिल्स के आसपास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बिहार की तपती गर्मी में भी ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

सोमेश्वर हिल्स कहां है?

someshwar hills bihar     

सबसे पहले आपको यह बता दें सोमेश्वर हिल्स बिहार का सबसे ऊंचा पर्वत या पर्वतीय पठार माना जाता है। सोमेश्वर पहाड़ियों का शिखर है, जो समुद्र तल से लगभग 3 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह बिहार के चंपारण और नेपाल की सीमा पर मौजूद है, जो रामनगर प्रखंड के तहत आता है।

इसे भी पढ़ें: मई में दोस्तों के संग भारत की इन हसीन और शानदार जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन

सोमेश्वर हिल्स की खासियत 

बिहार की सबसे ऊंची चोटी होने कारण सोमेश्वर हिल्स की खासियत आपको घूमने पर मजबूर कर देती है। यह हिल्स हरियाली के लिए आसपास के इलाकों में काफी प्रसिद्ध माना जाता है।

सोमेश्वर हिल्स में मौजूद घने जंगल, नदियां और झील-झरने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान कम होता है और मौसम एकदम सुहावना होता है। यहां चंपारण के साथ-साथ अन्य कई जिलों के लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। (बिहार में घूमने की बेस्ट जगहें)

मौर्यकालीन संबंध है सोमेश्वर हिल्स से 

someshwar hills is called heaven of bihar

सोमेश्वर हिल्स जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी जाना जाता है। जी हां, यह कहा जाता है कि सोमेश्वर हिल्स पर कई शिलालेख मिले हैं। यह शिलालेख सम्राट अशोक के बारे में दर्शाते हैं।

कई इतिहासकारों का मानना है कि मौर्य काल में मिले शिलालेखों में व्यापार के संबंध में ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है। आपको बता दें कि सोमेश्वर हिल्स में ऐसे कई संकरी रास्ते हैं, जिन्हें मौर्य कालीन माना जाता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं 

सोमेश्वेर हिल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यह पूरा हिल्स ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घनों जगलों से घिरा हुआ है। जंगलों से घिरे होने की वजह से यहां की प्राकृतिक सुंदरता कमाल की दिखाई देती है।

सोमेश्वेर हिल्स को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। इस हिल्स में ऐसे विलुप्त पेड़-पौधों को भी करीब से देख सकते हैं। मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश के मौसम में यहां कई लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: सैलानियों के लिए क्यों खास है तुरतुक गांव, खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे मोहित

ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन हिल्स है 

height of someshwar hills bihar

सोमेश्वर हिल्स खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। यह कई लोग सिर्फ ट्रेकिंग आयर हाईकिंग करने के लिए पहुंचते हैं। गर्मी के अलावा बरसात और सर्दी के मौसम में भी यहां हर दिन हजारों लोग ट्रेकिंग करने पहुंचते हैं। सोमेश्वर हिल्स को फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट स्थान माना जाता है। (पटना के 5 प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थल)

 

आसपास घूमने की जगह 

सोमेश्वर हील्स के आसपास ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-लौरिया में नंदनगढ़, चंपारण की सीमा पर मौजूद वाल्मीकि नगर जंगल और वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व फ़ॉरेस्ट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@godigit,pinimg

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।