Why so famous thanjavur: दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
केरल से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ऐसी कई मनमोहक और पवित्र जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने का सपना लगभग हर कोई देखते रहते हैं।
तमिलनाडु में स्थित तंजावुर एक ऐसी जगह है, जिसे एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको तंजावुर की खासियत और यहां स्थित कुछ प्रमुख आकर्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तंजावुर का इतिहास काफी प्राचीन है। इतिहास के पन्नों के अनुसार तंजावुर के बारे में कहा जाता है कि यह खूबसूरत शहर महान चोल शासक राजाराज की राजधानी हुआ करती थी। कई लोग तंजापुरी के नाम से भी जानते थे।
कई लोगों का मानना है कि इस शहर का नाम एक तंजन नामक दानव के नाम पर रखा था। कई लोगों का मानना है कि दानव की अंतिम इक्षा यह थी कि इस शहर को उनके नाम से पुकारा जाए।
तंजावुर के इतिहास को लेकर एक अन्य कहनी है कि 13 वीं शताब्दी में चोल वंश के बाद इस शहर पर ब्रिटिशों के आक्रमण को देखा गया था।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर के आसपास स्थित इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर
तंजावुर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई चीजों के लिए पूरे दक्षिण भारत में फेमस है। यह शहर अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। (कोलुक्कुमलाई किसी हसीन जन्नत से कम नहीं)
जी हां, तंजावुर राजराजेश्वर मंदिर, शिव गंगा गार्डन, ऐतिहासिक पैलेस, आर्ट गैलरी और संगीत महल जैसे कई चर्चित और पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है। कई लोग इस शहर को पवित्र मंदिरों का घर भी बोलते हैं।
तंजावुर में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। यहां स्थित कई जगहों पर देश के लगभग हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं। जैसे-
तंजावुर में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले बृहदेश्वर मंदिर का नाम जरूर लिया जाता है। यह शहर के सबसे प्रमुख आकर्षक और पवित्र स्थलों में से एक है। इस मंदिर को बड़ा मंदिर भी कहा जाता है। इस पवित्र मंदिर को राजा चोल के शासनकाल में किया गया था। (गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट नेशनल पार्क)
शिव गंगा गार्डन तंजावुर में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह सैलानियों के बीच इसलिए भी प्रचलित है क्योंकि, यह विजयनगर किले के अन्दर स्थित है। वीकेंड में यह कुछ अधिक संख्या में लोग घूमने या पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भारत की इन ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं
थंजाई ममनी कोइल तंजावुर के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह माँ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु के तीन मंदिरों का एक समूह है। यहां भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार को पूजा जाता हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।