Coolest places to visit in april: अप्रैल साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के लगभग हर हिस्से में चिलचिलाती गर्मियों की शुरुआत हो जाती है।
चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय में लग जाते हैं। कोई समुद्र में डुबकी लगाने पहुंचता है, तो कोई ठंडी जगहों पर घूमने के लिए प्लान बनाते रहते हैं।
अगर आप भी अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी से दूर किसी हसीन और ठंडी जगह छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी भारत का सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और देवदार के पेड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भी डलहौजी का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। इसलिए यहां अप्रैल से लेकर जुलाई तक भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। डलहौजी की ठंडी हवाओं के बीच में आप यादगार पल बिता सकते हैं। डलहौजी में आप खाज्जिअर, सतधारा झरना चंबा, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य और बकरोटा हिल्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश की इन वैली को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर घूमना है बेकार
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद हर्षिल वैली किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यह एक ऐसी वैली है, जिसे एक्सप्लोर करने के सपना लगभग हर देशी और विदेशी पर्यटक देखा है।
समुद्र तल से करीब 9 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद हर्षिल वैली का तापमान अप्रैल के महीने में 9°C से 12°C के बीच रहता है। जून-जुलाई में भी इस वैली का तापमान बहुत कम रहता है। हर्षिल वैली की ठंडी हवाओं के बीच आप अपनों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग से लेकर यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने का जिक्र हो और जम्मू कश्मीर का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। पहलगाम एक ऐसी जगह है, जहां किसी भी मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
अप्रैल के महीने में पहलगाम का तापमान 5°C से 7°C के बीच रहता है। इसलिए यहां ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने देश के लगभग हर कोने से पर्यटक परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंचते रहते हैं। पहलगाम में आप तुलियन झील, शेषनाग झील, बीटा घाटी और मार्सर झील जैसी शानदार और बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी शानदार जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको गंगटोक की हसीन वादियों में घूमने के लिए पहुंच जाना चाहिए।
अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भी गंगटोक का तापमान करीब 12°C से 18°C के बीच रहता है। हिमालय की गोद में मौजूद होने के चलते इसे नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे ठंडा प्रदेश भी माना जाता है। अगर अप्रैल में बारिश होती है, तो तापमान और भी अधिक कम हो जाता है। यहां आप हिमालय की अद्भुत खूबसूरती को निहार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की कोलुक्कुमलाई किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें
भारत की ठंडी जगह घूमने का जिक्र हो रहा हो और मनाली का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। हिमालय की गोद में मौजूद मानली अप्रैल से लेकर जुलाई भी भीषण गर्मी के घूमने के लिए सबसे बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मनाली का तापमान अप्रैल के महीने में करीब 5°C से 7°C के बीच रहता है। ऐसे में मनाली की ठंडी हवाओं में आप सुकून का पल बिता सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@harshilghati
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।