herzindagi
about one day trip around gwalior

One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर के आसपास स्थित इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप भी ग्वालियर या उसके आसपास रहते हैं, तो एक दिन की ट्रिप में इन शानदार जगहों को परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-27, 13:36 IST

One day trip near gwalior: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। जब भी किसी को 3-4 दिनों का समय मिलता है, वो किसी न किसी जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।

3-4 दिनों तक घूमने एक अलग ही मजा होता है, लेकिन जिनके पास अधिक समय नहीं मिलता है, उनका घूमने का सपना, सपना ही ही रहा जाता है। ऐसे में अगर आप ग्वालियर और ग्वालियर के आसपास रहते हैं, तो फिर आपका घूमने का सपना पूरा हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको ग्वालियर के आसपास के मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक दिन ट्रिप अपने घूमने के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

शिवपुरी (Shivpuri hill station)

Shivpuri hill station

शिवपुरी मध्य प्रदेश के उन चुनिंदा स्थानों से एक है, जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए भी पहुंचते हैं। जी हां, शिवपुरी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

अगर आप ग्वालियर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह घूमना पसंद करते हैं, तो फिर आपको शिवपुरी पहुंच जाना चाहिए। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंच सकते हैं।

  • दूरी-ग्वालियर से शिवपुरी की दूरी करीब 115 किमी है।   

इसे भी पढ़ें: अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भारत की इन ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं

ओरछा  (What is Orchha famous for)

What is Orchha famous for

अगर आप ग्वालियर से एक दिन ट्रिप में किसी ऐतिहासिक स्थल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको ओरछा पहुंच जाना चाहिए। बेतवा नदी के किनारे स्थित इस शहर को मध्य प्रदेश का शाही शहर भी कहा जाता है।

ओरछा में आप ओरछा फोर्ट, जहांगीर महल, राम राजा मंदिर, राज महल और चतुर्भुज मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बेतवा नदी में आप रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप ओरछा वन्य जीव अभ्यारण में बाघ, सियार, बंदर, मोर समेत कई जानवरों को देख सकते हैं।

  • दूरी-ग्वालियर से शिवपुरी की दूरी करीब 120 किमी है। 

 

माधव नेशनल पार्क (Madhav National Park)

Madhav National Park       

ग्वालियर के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको माधव नेशनल पार्क एक्सप्लोर करने के लिए पहुंच जाना चाहिए। यह एक विश्व प्रसिद्ध पार्क है। कहा जाता है कि यह पार्क किसी समय मुगल सम्राटों और महाराजाओं का शिकारगाह हुआ करता था।

माधव नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यहां आप कई जानवरों को करीब से देख सकते हैं। पार्क में कई विलुप्त पेड़-पौधों को भी देखा जा सकता है। यहां आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- ग्वालियर शहर से माधव नेशनल पार्क की दूरी करीब 123 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश की इन वैली को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर घूमना है बेकार

 

झांसी (Why the Jhansi is so famous)

Why the Jhansi is so famous

ग्वालियर शहर के आसपास में स्थित किसी ऐतिहासिक शहर का नाम लिया जाता है, तो झांसी शहर का नाम जरूर शामिल रहता है। हालांकि, झांसी उत्तर प्रदेश का शहर है, लेकिन ग्वालियर के पास में होने के चलते यहां एक दिन की ट्रिप में आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है।

झांसी शहर आज उस स्थान के नाम से जाना जाता है, जहां झांसी की रानी रहती थीं। झांसी की रानी के वीरता की कहानियां आज भी शहर की गलियों में गूंजती हैं। झांसी में आप झांसी फोर्ट, रानी महल, झांसी म्यूजियम, राजा गंगाधर राव की छतरी, सेंट जूड चर्च, करगुवां जैन मंदिर और बरुआ सागर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।   

  • दूरी- ग्वालियर शहर से झांसी की दूरी करीब 101 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।