Karnataka Hidden Places: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इसे देश का छठा सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। कर्नाटक को पहले मैसूर राज्य के नाम से भी जाना जाता था।
कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। कर्नाटक की कई जगहों पर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए इस राज्य को दक्षिण भारत का पर्यटन केंद्र भी माना जाता है।
कर्नाटक में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बेंगलुरु, कूर्ग, मैसूर, हम्पी या गोकर्ण जैसी चर्चित जगहों पर ही जाते हैं, पर कर्नाटक की धरती पर स्थित देवरायणदुर्गा हिल्स भी किसी खजाने से कम नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको देवरायणदुर्गा हिल्स की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देवरायणदुर्गा हिल्स की खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह हिल्स कर्नाटक के तुमकुरु जिले में स्थित है। इसे कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
आपको यह भी बता दें कि देवरायणदुर्गा हिल्स कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित है। देवरायणदुर्गा के बारे में कहा जाता है कि इसे पहले अनेबिदासरी और जदाकना दुर्ग के नाम से भी जाना जाता था।
इसे भी पढ़ें: South Goa Travel: न्यू ईयर पर साउथ गोवा की इन जगहों पर नहीं घूमा तो फिर आपका घूमना है अधूरा
देवरायणदुर्गा हिल्स अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। खासकर, बेंगलुरु जैसे शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह कोई घूमने निकलता है, तो सबसे पहले देवरायणदुर्गा हिल्स ही पहुंचता है।
देवरायणदुर्गा हिल्स को कई लोग हिल स्टेशन के रूप में भी जानते हैं। यह हिल्स हरियाली के साथ-साथ शानदार और लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। मानसून और सर्दी के समय इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है।
देवरायणदुर्गा हिल्स सैलानियों के लिए काफी खास माना जाता है। खासकर, यह हिल उन लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है, जो घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग करना भी पसंद करते हैं। यहां स्थित चट्टानों और हरियाली के बीच में ट्रैकिंग करना मजेदार एक्टिविटी माना जाता है।
देवरायणदुर्गा हिल्स को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। देवरायणदुर्गा हिल्स की ऊंचाई से देखने पर हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। बेंगलुरु से यहां कई लोग वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
देवरायणदुर्गा हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। हिल्स पर स्थित भगवान नरसिंह और भगवान योग नरसिंह मंदिर का दर्शन करने भी पर्यटक पहुंचते हैं। यह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को समर्पित माना जाता है।
हिल्स पर स्थित मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि इनका इतिहास करीब 1000 साल से भी पुराना है। कई लोगों का मानना है कि इन मंदिरों इतिहास विजयनगर साम्राज्य से जुड़ा है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Hidden Gems: सैलानियों की पहली पसंद बन रही महाराष्ट्र की यह अनसुनी जगह, वीकेंड में बनाएं प्लान
देवरायणदुर्गा हिल्स पहुंचना बहुत ही आसान है। इस हिल्स के सबसे पास में बेंगलुरु ऐपोर्ट है, जो करीब 83 किमी दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी यह कैब लेकर देवरायणदुर्गा हिल्स पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा, सबसे पास में टुमकुर रेलवे स्टेशन है, जो करीब 12 किमी दूर है। अगर आप सड़क मार्ग द्वारा जाना चाहते हैं, तो देवरायणदुर्गा हिल्स, बेंगलुरु से अच्छे तरीके से जुडा हुआ है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,karnataka_focus
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।