Maharashtra Hidden Gems: सैलानियों की पहली पसंद बन रही महाराष्ट्र की यह अनसुनी जगह, वीकेंड में बनाएं प्लान

Maharashtra Travel: अगर आप भी महाराष्ट्र में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार मुंबई, लोनावाला और खंडाला छोड़कर इस हसीन जगह पहुंच जाएं।
image

Maharashtra Hidden Places: महाराष्ट्र हिंदुस्तान का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह खूबसूरत राज्य अरब सागर के तट पर मौजूद है। महाराष्ट्र को गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। जैसे- मुंबई, लोनावाला, खंडाला, माथेरान और महाबलेश्वर जैसी जगहों पर खूब पर्यटक पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें भी मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। महाराष्ट्र में स्थित चिखलदरा भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको चिखलदरा की खासियत और यहां स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद महाराष्ट्र की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।

महाराष्ट्र में चिखलदरा कहां है? (Where Is Chikhaldara In Maharashtra)

Where Is Chikhaldara In Maharashtra

चिखलदरा की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि चिखलदरा महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है। यह अमरावती मुख्य शहर से करीब 82 किमी की दूरी पर स्थित है। चिखलदरा को कई लोग नंदनवन के नाम से भी जानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिखलदरा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 691 किमी, नागपुर से करीब 221 किमी और अकोला शहर से करीब 128 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Hill Stations: सर्दियों में महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन्स के आगे फीका लगता है शिमला, नजारे देख झूम उठेंगे

चिखलदरा की खासियत (Why Chikhaldara Is So Famous)

Why Chikhaldara Is So Famous

चिखलदरा एक पर्वतीय इलाका है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चिखलदरा को महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है। इसे महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।

चिखलदरा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं। चिखलदरा, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और झील-झरनों के लिए भी जाना जाता है। चिखलदरा के बारे में कहा जाता है कि इसका जिक्र महाभारत में भी है।

सैलानियों क्यों खास है चिखलदरा (Why Chikhaldara Is Famous For Travel)

Why Chikhaldara Is Famous For Travel

चिखलदरा, सैलानियों के लिए काफी खास माना जाता है। खासकर, जो लोग प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए चिखलदरा को जन्नत माना जाता है। चिखलदरा के लुभावने दृश्य सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं।

चिखलदरा को एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी जन्नत माना जाता है। यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून के समय चिखलदरा की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि पूरा चिखलदरा बादलों से ढक जाता है। इसलिए मानसून में भी यहां अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:Weekend Trip: दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार और खूबसूरत जगहें, वीकेंड में अपनों के साथ पहुंच जाएं

चिखलदरा में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places In Chikhaldara)

Best Places In Chikhaldara

चिखलदरा में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-पंचबोल पॉइंट, गुगामल नेशनल पार्क और भीम कुंड जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चिखलदरा के लुभावने दृश्यों के बीच यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इसके अलावा, गुगामल नेशनल पार्क में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

चिखलदरा के आसपास में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places Around Chikhaldara)

Best Places Around Chikhaldara

चिखलदरा के आसपास में ऐसी कई शानदार जगहें स्थित हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-मेलघाट टाइगर रिजर्व, घटांग, कटकुंभ, अंबापति और शहानुर जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@incredibleindia,chikhaldara_/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP