Top Hill Stations Of 2024 In India: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो अपनी पसंदीदा जगह घूमने के लिए निकल जाता है।
अगर आपको भी घूमना-फिरना पसंद होता है, तो अगर आपसे यह पूछा जाए कि साल 2024 में देश के कौन-कौन से हिल स्टेशन्स को सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको देश के उन टॉप और खूबसूरत हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2024 में पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। यहां आप भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
उत्तराखंड में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे- ऋषिकेश, मसूरी, मुनस्यारी और चकराता।
नैनीताल भी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। साल 2024 में भी इसे खूब पसंद किया गया है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद नैनीताल में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित नैनी झील नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं।
इसे भी पढ़ें: First Heritage Village: हिमालय की हसीन वादियों में स्थित है भारत का पहला हेरिटेज विलेज, खूबसूरती देख झूम उठेंगे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। शिमला में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, गर्मी और बर्फबारी के मौसम में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शिमला, मॉल रोड, द रिज, जाखू हिल्स और कुफरी जैसी शानदार जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस माना जाता है। यहां कई पर्यटक एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए के लिए भी पहुंचते हैं।
साल 2024 में सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड के हिल स्टेशन्स ही नहीं, बल्कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया के हिल स्टेशन्स भी सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया गया है। दार्जिलिंग एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे सबसे अधिक पसंद किया गया है।
नीलगिरी पहाड़ों के बीच में स्थित दार्जिलिंग, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील झरनों को लिए जाना जाता है। पहाड़ों के बीच में चलने वाली सबसे अधिक टॉय ट्रेन की सवारी करने पर्यटक पहुंचते हैं। दार्जिलिंग में आप टाइगर हिल, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, बतासिया लूप और लॉयड बॉटनिकल गार्डन जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दक्षिण भारत को पर्यटन हब माना जाता है। तमिलनाडु से लेकर केरल में ऐसे कई शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन्स हैं, जहां हर दिन हजारों लोग घूमने या मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
केरल में स्थित मुन्नार एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो साल 2024 में सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया है। यहां स्थित चाय और कॉफ़ी बागानों को एक्सप्लोर करने सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा, मुन्नार में इको पॉइंट, पोथामेडु व्यूपॉइंट, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टाटा चाय संग्रहालय और वंडर वैली सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
धरती के स्वर्ग यानी जम्मू-कश्मीर में ऐसे कई हिल स्टेशन्स हैं, जहां एक बार घूमने के बाद पर्यटक विदेशी जगह को भूल जाता है। गुलमर्ग भी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे साल 2024 में सबसे अधिक पसंद किया गया है।
गुलमर्ग में जब बर्फबारी होती है, तो सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई पर्यटक सिर्फ, स्नो एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। नवंबर से लेकर जनवरी तक यहां खूब बर्फबारी होती है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी हिमाचल प्रदेश का सबसे शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां हिमाचल के सबसे शांत हिल स्टेशन्स में से भी एक माना जाता है।
डलहौजी में ही नहीं, 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से प्रसिद्ध, खज्जियार को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, बर्फबारी में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। डलहौजी में खज्जियार के अलावा, चमेरा झील, सच पास, डैनकुंड, पंचपुला और कालाटोप वन्यजीव रिजर्व को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: चंडीगढ़ वाले ऊना के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन, खुशी से झूम उठेंगे
महाराष्ट्र में स्थित महाबलेश्वर देश का एक शानदार और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, मानसून के समय यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
देश में अन्य और भी कई टॉप और शानदार हिल स्टेशन्स मौजूद हैं, जिन्हें साल 2024 में खूब पसंद किए गए हैं। जैसे- हिमाचल में मनाली, धर्मशाला और मैकलोडगंज। दक्षिण भारत में कोडईकनाल, कूर्ग और ऊटी। इसके अलावा, मसूरी, औली, गंगटोक, शिलोंग पहलगाम को भी खूब पसंद किया गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@/incredibleshimla,awara_photographer/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।