
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़ 12 के विनर के नाम का ऐलान हो गया है। कल इस शो का ग्रांड फिनाले हुए और गिल्ली नाटा इस सीजन के विनर बने। उन्हें लाखों की प्राइज मनी, कार और सीजन विनर की चमचमाती ट्रॉफी मिली। इसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। रक्षिता शेट्टी इस सीजन की फर्स्ट रनर-अप रहीं। बता दें कि 25 सितंबर, 2025 को इस सीजन की शुरुआत हुई थी और 112 दिनों के बाद कल फैंस को सीजन का विनर और रनर-अप मिला। चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस कन्नड़ 12 के विनर गिल्ली नाटा और रनर-अप रक्षिता कौन हैं?
View this post on Instagram
बिग बॉस कन्नड़ 12 के विनर गिल्ली नाटा बने। वो एक पॉपुलर कॉमेडियन हैं। सीजन के ग्रैंड फिनाले में सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बतौर विनर उनके नाम का ऐलान किया। सीजन का फिनाले एपिसोड 18 जनवरी, 2026 को टेलीकास्ट हुआ और इसका प्रीमियर 25 सितंबर, 2025 को हुआ था। उन्हें एक कार, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी मिली। गिल्ली एक किसान परिवार से आते हैं और उनकी जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रही। वो कर्नाटक के मांड्या जिले से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने आईआईटी की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मूवी सेट पर असिस्टेंट के तौर पर की थी। पैसे की तंगी के कारण, उन्हें आग बढ़ने में काफी मुश्किल हुई, लेकिन उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई। इस पूरे सीजन में वो काफी चर्चा में रहे और फैंस ने उन्हें भरपूर प्यार दिय। उनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आती है और कॉमेडियन के तौर पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।
View this post on Instagram
गिल्ली नाटा ने जहां बिग बॉस कन्नड़ 12 की ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं रक्षिता शेट्टी इस शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं और अश्विनी गौड़ा ने तीसरे नंबर पर रहीं। रक्षिता को मेकर्स की तरफ से उन्हें 25 लाख रुपये प्राइज मनी और वाउचर के तौर पर मिले। बता दें कि रक्षिता एक पॉपुलर डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं। वो रीजनस फूड्स और अपने डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। उनके यूट्यूब चैनल रक्षिता टॉक्स पर 4 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वो इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने टीवी डेब्यू में वो शो के फिनाले तक पहुंचीं, इसे लेकर होस्ट किच्चा सुदीप ने उन्हें स्टेज पर बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर कल्याण पडला कौन हैं? फर्स्ट रनरअप रहीं तनुजा पुट्टास्वामी भी हैं सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Gilli Nata, Rakshitha Shetty
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।