भारतीय रेलवे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ट्रेन एक ऐसा माध्यम है जिससे एक शहर से दूसरे शहर या फिर एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है। ट्रेन से सफ़र करना आसान और सस्ता भी होता है। ट्रेन से यात्रा करना सुरक्षित भी माना जाता है। ट्रेन से लगभग करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। इसलिए कई लोग भारतीय ट्रेन को देश का लाइफ लाइफ भी कहा जाता है।
यात्री अपनी सुविधा के अनुसार स्लीपर या फिर एसी में यात्रा करना पसंद करते हैं। लगभग हर किसी को फर्स्ट एसी, सेकंड या थर्ड एसी के बारे में जानकारी होती है, लेकिन कई लोग H1, H2 या फिर A1 को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।
ऐसे में अगर आप भी H1, H2 या फिर A1 को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं।
क्या होता है H1 का मतलब?
अगर टिकट पर H1 लिखा है तो फिर आपको कंफ्यूज होने की ज़रूरत नहीं है। जिस तरह चेयर कार के लिए टिकट पर CC लिखा होता है या फिर थर्ड एसी के लिए B3 लिखा होता है वैसे ही फर्स्ट क्लास एसी के लिए टिकट पर H1 लिखा होता है।
दरअसल, फर्स्ट एसी में क्यूब का केबिन होते हैं जिसमें दो या चार सीट के केबिन होते हैं। अगर कोई 2 सीट एक साथ बुक करता है तो उसे पूरा केबिन अलॉट हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की 4 सबसे लंबी ट्रेन, क्या आप यात्रा करना चाहेंगे?
H1 अन्य एसी से कैसे अलग है?
आपको बता दें कि फर्स्ट क्लास एसी अन्य कोच से अलग होती है। इसमें साइड वालो सीट नहीं होती है। इसमें अलग से दरवाजा होता है और स्लाइंडिंग वाला दरवाजा लगा होता है। इसमें एक केबिन में 2 सीट होती है।(दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म)
क्या होता है H2 का मतलब?
अगर टिकट पर H2 लिखा है तो फिर आपको कंफ्यूज होने की ज़रूरत नहीं है। इसका मतलब भी फर्स्ट क्लास एसी है। दरअसल, फर्स्ट एसी दो भाग में होता है। एक भाग में H1 होता है और दूसरे भाग में H2 होता है। ऐसे में अगर आपके टिकट पर H2 लिखा हुआ है तो फिर आपकी सीट H2 में है।(बिना नाम के रेलवे स्टेशन)
इसे भी पढ़ें:ट्रेन टिकट में लेना चाहते हैं भारी छूट तो इन सुविधाओं का उठाएं लाभ
क्या होता है A1 और A2 का मतलब?
अगर आपके टिकट पर A1 और A2 लिखा है तो आपको अधिक कंफ्यूज होने की ज़रूरत नहीं है। आपको बता दें कि अगर यह टिकट पर A1 और A2 लिखा तो आपको बता दें कि इसका मतलब सेकंड एसी होता है।
इसके अलावा अगर टिकट पर 3A लिखा हुआ है तो आपकी जनकारी के लिए बता दें कि इसका मतलब थर्ड एसी होता है। इसके अलावा B1,B2,B3 भी थर्ड एसी में शामिल है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Recommended Video
Image Credit:(@sutterstocks)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों