herzindagi
top 5 rajasthan most beautiful and famous lake

राजस्थान की इन 5 मशहूर खूबसूरत झीलों की लिस्ट देख लें यहां

राज्साथान में आप रेगिस्तान सफारी, ऊंट की सवारी और रणथंभौर जैसे जंगल सफारी जैसी एडवेंचर एक्टिविटी कर पाते हैं। लेकिन यहां की झीलों की नजारा भी लोगों को आकर्षित करता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-07, 19:18 IST

राजस्थान भारत का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। यह अपनी शाही विरासत, भव्य किलों और रेगिस्तानी नजारों के लिए पूरे देश में फेमस है। यही की संस्कृति और सुंदर नजारों को देखने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। हर मौसम यहां आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। राजस्थान की सबसे बड़ी खासियत इसकी समृद्ध संस्कृति, रंग-बिरंगे बाजार, पारंपरिक लोक नृत्य-संगीत और शाही महल हैं, जो इसे अनोखा बनाते हैं। लेकिन किलों के साथ-साथ यहां की खूबसूरत झीलें भी लोगों को आकर्षित करती है। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं, तो इन 10 झीलों की लिस्ट बना लें।

पिछोला झील (Lake Pichola)

top 5 rajasthan most beautiful and famous lake1

  • लोकेशन- उदयपुर
  • क्यों घूमने के लिए अच्छी है- इसके चारों ओर पहाड़ियां है और आस-पास महल और घाट आकर्षित करती है।
  • कितने क्षेत्र में फैला है- क्षेत्रफल लगभग 6.96 वर्ग किमी है।
  • खासियत- झील के बीच में जग मंदिर और लेक पैलेस बना हुआ है, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। इसके आसपास आप एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Travel: एडवेंचर और वाइल्ड लाइफ का बेहतरीन लुत्फ उठाना है, तो राजस्थान की इन टॉप जगह घूम आएं

सांभर झील (Sambhar Lake)

  • लोकेशन- यह झील जयपुर और नागौर जिले की सीमा पर स्थित है।
  • क्यों खास है- यह भारत की सबसे बड़ी खाने पानी वाली झील में से एक माना जाता है।
  • कितने क्षेत्र में फैला है लगभग 230 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

राजसमंद झील (Rajsamand Lake)

top 5 rajasthan most beautiful and famous lake33

  • लोकेशन- राजसमंद नगर में स्थित है।
  • क्यों खास है- यहां संगमरमर की सीढ़ियां और खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा अच्छा लगता है। यह एक शांत जगह है
  • क्षेत्रफल- लगभग 7.7 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह भारत के खूबसूरत लेक में से एक है।

नक्की झील (Nakki Lake)

  • लोकेशन- माउंट आबू में स्थित है।
  • खासियत क्या है- यह अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है, इसलिए यहां जाना आपको अच्छा लगेगा। यहां से हरी-भरी घाटियों का नजारा अच्छा लगता है।
  • क्षेत्रफल- लगभग 0.5 वर्ग किमी में फैला है।
  • क्यों जाएं- रोमैंटिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान की इन जगहों पर हुई है ईशा मालवीय के गाने की शूटिंग, पार्टनर के साथ आप भी जाएं घूमने

फतेहसागर झील (Fateh Sagar Lake)

top 5 rajasthan most beautiful and famous lake44

  • कहां स्थित यह झील- यह उदयपुर में स्थित है।
  • क्या खासियत है- यह बोटिंग के लिए प्रसिद्ध जगह है।
  • क्षेत्रफल- लगभग 4 वर्ग किमी में फैला है।
  • क्यों जाना चाहिए- यहां से नेहरू गार्डन और ऊंची पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।