Top Picnic Spots In Dhanbad: हिंदुस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित झारखंड एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इस राज्य को कई लोग 'जंगलों की भूमि' के नाम से भी जानते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 15वां सबसे बड़ा राज्य भी माना जाता है।
झारखंड की भूमि पर ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी है नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य की राजधानी रांची से लेकर बोकारो और जमशेदपुर प्रमुख शहर माने जाते हैं।
झारखंड का धनबाद भी एक प्रमुख शहर है। धनबाद के बारे में कहा जाता है कि यह भारत की कोयला राजधानी के नाम से भी प्रसिद्ध है। अन्य शहरों के मुकाबले धनबाद में भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको धनबाद में स्थित कुछ शानदार और टॉप क्लास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनों के साथ घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच सकते हैं।
धनबाद में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले तोपचांची झील का ही नाम लेते हैं। यह झील सिर्फ धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए आकर्षण का केंद्र है।
तोपचांची एक कृत्रिम झील है, जो हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस झील के आसपास में स्थित हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। वीकेंड में यहां कई लोग परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। आपको बता दें कि इस झील के किनारे बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की फिल्म की भी शूटिंग को चुकी है।
इसे भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल का स्वागत देश की इन शानदार ऑफबीट जगहों पर करें, साल यादगार रहेगा
धनबाद में स्थित पंचेत डैम शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां डैम पंचेत पहड़ी में पास में स्थित है, इसलिए कई लोग इसे पंचेत डैम के नाम से भी जानते हैं। यह झारखंड का भी एक प्रमुख डैम है।
पंचेत डैम को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। डैम का शांत और शुद्ध वातावरण पर्यटकों को खूब भाता है। इसके अलावा, डैम के आसपास की हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। वीकेंड में यहां कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में ठंड में डैम भी खूबसूरती चरम पर होती है।
बिरसा मुंडा पार्क, धनबाद की एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है। इस खूबसूरत पार्क का नाम भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। यह खूबसूरत पार्क करीब 21 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।
बिरसा मुंडा पार्क, हजारों किस्म में फूल और पेड़ों के लिए जाना जाता है। इस पार्क में सभी उम्र के लोग घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई लोग वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए अलग से पार्क में बना गया है।
धनबाद रेलवे स्टेशन से करीब 14 किमी दूर स्थित भटिंडा फाल्स सिर्फ धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां हर महीने हजारों लोग घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
भटिंडा फॉल्स ऊबड़-खार्बर पहाड़ियों के बीच घिरा हुआ है, जिसके चलते लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। इसके आसपास की हरियाली को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून के समय इस फल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। ठंड के मौसम में भी यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Winter Locations: ये हैं मध्य प्रदेश के टॉप विंटर लोकेशन, अपनों के साथ पहुंच जाएं
धनबाद मुख्य शहर से करीब 84 किमी दूर स्थित मैथन एक प्रमुख डैम है। यह डैम बाराकर नदी के तट पर स्थित है। मैथन डैम, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी माना जाता है।
मैथन डैम के बारे में कहा जाता है कि दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच भारी संख्या में पर्यटक इसे एक्सप्लोर करने पहुंचते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jharkhand__update,superbcollections
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।