herzindagi
image

Winter Locations: ये हैं मध्य प्रदेश के टॉप विंटर लोकेशन, अपनों के साथ पहुंच जाएं

Madhya Pradesh Travel: अगर आप भी मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन शानदार और टॉप विंटर लोकेशन को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-19, 13:33 IST

Best Winter Destinations in Madhya Pradesh: देश के मध्य में स्थित मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल माना जाता है। इस राज्य को देश के सबसे बड़े राज्यों से भी एक माना जाता है।

मध्य प्रदेश देश के उन प्रमुख राज्यों में से भी एक है, जिसे पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप भी ठंड के मौसम में मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको इस राज्य में मौजूद कुछ शानदार और टॉप्स क्लास के विंटर लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अपनों के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।

पचमढ़ी (Pachmarhi)

Pachmarhi

मध्य प्रदेश में स्थित किसी शानदार और हसीन विंटर लोकेशन घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पचमढ़ी घूमने का जिक्र करते हैं। यह खूबसूरत शहर मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। इसे पचमढ़ी हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।

पचमढ़ी को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। ठंड के मौसम में पचमढ़ी की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि यहां स्थित लगभग सभी पहाड़ कोहरे से ढक जाते हैं। यहां कई पर्यटक सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश वाले छतरपुर के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

मंडला (Mandla)

Mandla

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे स्थित मंडला एक खूबसूरत और मनमोहक पहाड़ी इलाका है। हो सकता है कि आप इस शहर के बारे में नहीं जानते हों, लेकिन यहां की खूबसूरती देखकर आप हिमाचल और उत्तराखंड के कई चर्चित हिल स्टेशन्स को भूल जाएंगे।

मंडला को लेकर हाल में भी खबर आई थी कि यहां तापमान करीब 10-15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। यहां स्थित ऊंचे-ऊंचे और कोहरे से ढके पहाड़ सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। यह सच है कि मंडला में बर्फबारी नहीं होती है, लेकिन ठंड के मामले में शिमला और नैनीताल भी फीके लगते हैं। विंटर में यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

ओंकारेश्वर (Omkareshwar)

Omkareshwar

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर एक चर्चित और प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर को भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए जाना जाता है।

ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और ठंडी हवाओं के लिए भी जाना जाता है। सर्दी के मौसम में यहां स्थित पहाड़ से लेकर नदी, कोहरे से ढक जाती है। दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच ओंकारेश्वर का तापमान करीब 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां आप मंदिर के अलावा, फैनसे घाट और अहिल्या घाट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

ओरछा (Orchha)

Orchha

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा एक ऐसी जगह है, जिसे सर्दी के मौसम में से लेकर गर्मी और बरसात में भी घूमने के लिए खूब पसंद किया जाता है। ओरछा को, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है।

बेतवा नदी नदी के किनारे स्थित ओरछा मध्य प्रदेश के टॉप विंटर लोकेशन्स में से एक माना जाता है। ठंड के मौसम यहां के नजारे लुभावने हो सकते हैं और नदी कोहरे से ढक जाती है। ओरछा में स्थित चतुर्भुज मंदिर, राजा मंदिर, शीश महल और जहांगीर महल जैसी ऐतिहासिक धरोहर को एक्सप्लोर करना न भूलें। ओरछा, रिवर राफ्टिंग के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Sambhal UP Travel: संभल के आसपास में स्थित शानदार जगहें, लास्ट नाम आप भी देखें

इन जगहों पर भी पहुंचें

मध्य प्रदेश में अन्य और भी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप विंटर डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इसके लिए आप, मांडू, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, ग्वालियर और राजधानी भोपाल भी पहुंच सकते हैं। कान्हा और बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आप जंगल सफारी का मजेदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
   
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,pachmarhiayurveda

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।