Best Places Around Sambhal: इस समय उत्तर प्रदेश का कोई शहर चर्चा के केंद्र में बना हुआ है, तो उसका नाम है संभल। संभल के बारे में कहा जाता है कि यह किसी जमाने में मुस्लिम शासकों के अधीन रहा है। इसके अलावा, कुछ अन्य लोगों का मानना है कि संभल पृथ्वीराज चौहान के भी अधीन रहा है।
खैर, संभल के मंदिर और मस्जिद विवाद से एक घुम्मकड़ व्यक्ति को क्या लेना-देना है। इसलिए जब कोई किसी जगह घूमने निकलता है, तो वो विवाद से दूर खूबसूरत और चर्चित जगहों को ही एक्सप्लोर करना पसंद करता है।
संभल उत्तर प्रदेश का एक चर्चित शहर है, पर जब यहां घूमने की बात होती है, तो यहां ऐसी बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं, जहां पर्यटक पहुंचते होंगे। इसलिए कई सैलानी इस शहर के आसपास में स्थित शानदार जगहों की तलाश करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको संभल के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वीकेंड में आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
मुरादाबाद (Moradabad)
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह देश की राजधानी दिल्ली से करीब 167 किलोमीटर के आसपास है। मुरादाबाद को कई लोग ब्रास सिटी के नाम से भी जानते हैं। यहां निर्मित पीतल के बर्तन, गहने और टॉफियां देश के हर कोने में बिकते हैं।
मुरादाबाद को मंदिरों का घर भी बोला जाता है। यहां स्थित काली माता मंदिर, महाकाल भैरवनाथ मंदिर, सिद्धपीठ श्री बाला जी और हठीले हनुमान मंदिर प्रसिद्ध मंदिर माने जाते हैं। इसके अलावा, इस शहर के पास से बहने वाली रामगंगा को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। मुरादाबाद हरे-भरे खेतों के लिए भी जाना जाता है।
- दूरी-संभल से मुरादाबाद की दूरी करीब 37 किमी है।
रामपुर (Rampur)
रामपुर, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख और ऐतिहासिक शहर है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि अपने समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। नवाबी दौर में इसे वास्तुकला का केंद्र भी माना जाता था।
रामपुर शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ चाकू उद्योग के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। रामपुर शहर में आप रामपुर फोर्ट, रहा पुस्तकालय और कोठी खास बाग जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, आंबेडकर पार्क को भी एक्सप्लोर करना न भूलें।
- दूरी-संभल से रामपुर की दूरी करीब 59 किमी है।
बुलंदशहर (Bulandshahr)
उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर का जिक्र होता है, तो कई लोग बुलंदशहर का नाम जरूर लेते हैं। बुलंदशहर का इतिहास करीब 1200 ईसा पूर्व से भी अधिक पुराना माना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 88 किमी की दूरी पर स्थित है।
बुलंदशहर में ऐसी कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-मलका पार्क, कुचेसर का किला, बरन टावर, खुर्जा देवी मंदिर और चिल्ड्रेन पार्क को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि बुलंदशहर को खुर्जा पॉटरी उद्योग (सिरेमिक के सामान) के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
- दूरी-संभल से बुलंदशहर की दूरी करीब 83 किमी है।
वृंदावन (Vrindavan)
वृंदावन संभल से कुछ दूरी पर है, पर इतना भी दूर नहीं है कि वीकेंड में एक्सप्लोर न किया जा सकें। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन को पूरे देश का एक पवित्र नगरी माना जाता है, क्योंकि यह शहर भगवान कृष्ण को समर्पित माना जाता है।
भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन को मंदिरों का घर भी बोला जाता है। इसे ब्रज का हृदय भी कहा जाता है। वृंदावन में आप बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन टेंपल, प्रियकांत जी का मंदिर, रंगनाथ मंदिर, निधिवन और पागल बाबा के मंदिर जैसे पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
- दूरी-संभल से वृंदावन की दूरी करीब 164 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],tripadvisor.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों