बच्चे हमेशा अपने माता-पिता से कहीं घूमने की जिद करते हैं। लेकिन परिवार अक्सर बजट की वजह से बच्चों को कहीं घुमाने नहीं लेकर जाता। अगर आप बच्चों को वीकेंड पर घुमाते रहेंगे, तो वह आपसे कहीं दूर जाने की जिद नहीं करेंगे।
इसलिए आप बच्चों के साथ आस-पास ही कहीं एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शनिवार या रविवार हफ्ते में एक दिन आप बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाएं। इससे न केवल बच्चे बल्कि आपका मन भी काम से हटेगा और आप भी मस्ती कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु के कुछ ऐसे पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों के साथ पिकनिक प्लान कर सकते हैं।
अगर गर्मी के मौसम में किसी हरियाली भरी जगह पर पिकनिक बनाने का सोच रहे हैं, तो लालबाग बॉटनिकल गार्डन जा सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक फूलों के पौधे, हरे-भरे लंबे पेड़ देखने को मिलेंगे। यहां आपको एक छोटा झरना देखने को मिलेगा। साथ ही, इस गार्डन में 26 जनवरी और 15 अगस्त को फ्लावर शो भी होता है। पिकनिक के लिए यह पार्क सबसे बेस्ट है। यह बैंगलोर का सबसे बड़ा पार्क है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु की इन ऐतिहासिक जगहों को नहीं देखा तो समझ लीजिए कि कुछ नहीं देखा
इस पार्क में आपको एक साथ दो चीजों का मजा मिलेगा। बेंगलुरु में मनोरंजन के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां बच्चों के साथ-साथ आप भी मस्ती कर पाएंगे। बैंगलुरु में बोटिंग के लिए यह अच्छी जगह है। साथ ही यहां पार्क में घंटों बच्चों के साथ बैठकर मस्ती कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Bangalore Trip: बेंगलुरु में घूमने के लिए ये जगहें हैं एकदम बेस्ट
शोले फिल्म की शूटिंग इसी जगह हुई थी। आपको एक बार यहां घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। रामनगर में सात प्रमुख पहाड़ियां हैं, जहां आप वीकेंड में सुकुन के पल बिता सकते हैं।
बच्चों को रामनगर क्यों जाना चाहिए- यहां कैंपिंग, जिप लाइनिंग और प्राकृतिक का सुंदर नजारा देखने जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।