बेंगलुरु का नाम सुनते ही दिमाग में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग नजर आने लगती हैं। आईटी सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए बेंगलुरु एक अच्छी जगह है। इसके अलावा, इस शहर का मौसम बेहद अच्छा होता है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है, न ही ठंड। बेंगलुरु को सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।
क्या आप कभी बेंगलुरु गई हैं? इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। इसलिए हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। अगर आप भी बेंगलुरु के लिए ट्रिप प्लान कर रहीं हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
क्या आपको फूल-पौधे और जानवर पसंद हैं? ऐसे में आप जब भी कहीं घूमने जाती होंगी, तो नेशनल पार्क जरूर ढूंढती होंगी? भारत में कई नेशनल पार्क हैं, जहां विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिलते हैं।
अगर आप बेंगलुरु घूमने का प्लान बना रही हैं, तो बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क जा सकती हैं। यह पार्क बेंगलुरु से करीब 22 किमी दूर है। साल 1971 में यह पार्क बनाया गया था। इस पार्क में आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे। फूलों के साथ-साथ इस पार्क में जानवर भी दिख जाएंगे। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप सुंदर-सुंदर फोटो क्लिक कर सकते हैं।
अगर आपको तितलियां पसंद हैं, तो यहां बटरफ्लाई पार्क भी है। सोचिए चारों तरफ तितलियां ही तितलियां, कितना सुंदर नजारा होगा। इसलिए जब भी बेंगलुरु जाएं, इस पार्क को एक्सप्लोर करना न भूलें।
भला हिल स्टेशन जाना किसे पसंद नहीं होगा? हरे-भरे पहाड़ मन मोह लेते हैं। इसलिए अक्सर लोग घूमने के लिए हिल स्टेशन को प्राथमिकता देते हैं। अगर हम आपसे कहें कि बेंगलुरु में भी आप हिल स्टेशन का आनंद उठा सकती हैं, तो आपको शायद हमारी बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है।
अगर आपको पहाड़ देखना पसंद है, तो बेंगलुरु जाकर भी आपकी यह ख्वाहिश पूरी होगी। बेंगलुरु में नंदी हिल स्टेशन है। यह बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकती हैं। सबसे खास बात, यहां आपको सनराइज देखने को भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Bangalore Trip: बेंगलुरु का सफर बनाएं यादगार, एक दिन की ट्रिप ऐसे करें प्लानिंग
झरने के नीचे नहाने का अनुभव हमेशा याद रहता है। झरने का मनोरम दृश्य जहन में रह जाता है। भारत के ज्यादातर शहरों में झरने होते हैं।
अगर आप बेंगलुरु के आसपास रहती हैं, तो चुंची झरना आपके लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बन सकता है। अगर आप लंबे समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने नहीं गई हैं, तो इस बार चुंची झरना जाएं। इस झरने की ऊंचाई करीब 50 फीट है। (भारत के सबसे खूबसूरत झरने)
क्या आप जानती हैं कि इस झरने का नाम एक कपल के नाम पर रखा गया है? यह एक आदिवासी कपल है, जिसका नाम चुंचा और चुंची है। यह झरना चट्टानों के बीच स्थित है।
खास बात यह है कि यहां आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। यह जगह शांति के कुछ पल बिताने के लिए बेस्ट है। आप चाहें, तो अपने पार्टनर के साथ भी यहां जा सकती हैं। यकीनन यहां बिताए हुए पल आपको हमेशा याद रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट के लिए भी यह जगह काफी पसंद की जाती है।
इसे भी पढ़ें: बैंगलोर में मौजूद हैं यह खूबसूरत झीलें, एक बार आप भी जरूर देखें
क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो हर शहर के मंदिरों के दर्शन करना पसंद करते हैं? यह कहना गलत नहीं होगा कि मंदिर जाकर मन को शांति मिलती है।
हर शहर के मंदिरों की अपनी अलग खासियत होती है। बेंगलुरु में सबसे पुराना नंदी मंदिर है। नंदी भगवान शिव के वाहन हैं। माना जाता है कि नंदी के कान में अपनी मन्नत मांगने से वह पूरी हो जाती है। जब भी आप बेंगलुरु जाएं, तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। (भारत में मौजूद प्राचीन मंदिरों के बारे में जानें)
बेंग्लुरु जाने के लिए आप ट्रेन और एयरप्लेन से ट्रैवल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप प्राइवेट बस से बुकिंग करके भी यहां पहुंच सकती हैं।
इन जगहों के अलावा लालबाग, उल्सूर झील, यूबी सिटी मॉल, शिव मंदिर, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट और इस्कॉन टेंपल एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप किसी भी मौसम में बेंग्लुरु घूमने का प्लान बना सकती हैं, क्योंकि यहां का मौसम हमेशा मोडरेट रहता है। इसलिए घूमते वक्त आपको गर्मी नहीं लगेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।