भारत के वॉटरफॉल्स के खूबसूरती की मिसाल पूरे विश्व में दिए जाते हैं। भारत में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली वॉटरफॉल्स है। इन वॉटरफॉल्स की सुंदरता इतनी खूबसूरत है कि यहां हर साल लगभग लाखों सैलानी सिर्फ वॉटरफॉल्स की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। अगर एक तरह से कहा जाए कि भारत अगर अपने प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो 'वॉटरफॉल्स' उसमें से एक है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही बेहतरीन वॉटरफॉल्स घूमने के शौक़ीन है तो भारत के इन वॉटरफॉल्स पर अपने पार्टनर या फैमिली के साथ पहुंच जाए।
दूधसागर वॉटरफॉल को भारत की सबसे बड़ी वॉटरफॉल्स में से एक माना जाता है। लगभग 1017 फिट की ऊंचाई से यह सीधे जमीन पर गिरती है। दूधसागर अपने प्रकृतिक सुंदरता और अद्भुत सौन्दर्यं के लिए जाना जाता है। इसके आस-पास के हरे-भरे जंगल भी इसमें चार-चाँद लगते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक बेहद ही खूबसूरत पल गुजरना चाहती हैं तो यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। हनीमून के लिए भी परफेक्ट जगह है।
आपने फिल्म बाहुबली, दिल से, रावण, पुकार, नायक और कुछ ना कहो फिल्म देखी होंगी, तो इन सब फिल्म में एक कॉमन चीज ज़रूर मिला होगा। वो कॉमन चीज थी अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल, जिसे नियाग्रा जलप्रपात और नियाग्रा वॉटरफॉल भी कहा जाता है। इन सभी फिल्मों के दृशय इसी वॉटरफॉल के नीचे फिल्माया गया है। नियाग्रा वॉटरफॉल केरल राज्य की सबसे बड़ी वॉटरफॉल है। यहां की प्रकृतिक खूबसूरती आपके यात्रा को रोमांचक बनाने वाली है। इतना तो तय है कि इस वॉटरफॉल की पहली झलक से ही आपको प्यार हो जायेगा।
इस तरह यहां पहुंचे-
रेल-केरल के चलाकुडी रेलवे स्टेशन से से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। बेस्ट टाइम विजिट करने का-जून से सितंबर में अपने पार्टनर के साथ पहुंचें।
इसे भी पढ़ें: भुवनेश्वर की इन 6 ऐतिहासिक धरोहर वाली जगहों पर जरूर घूमने जाएं
तमिलनाडु अपने प्रकृतिक और खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन के लिए पुरे भारत में जाना जाता है। यहां की प्राचीन ईमारत, बिच और धार्मिक मंदिर पूरे भारत में सबसे खूबसूरत मानी जाती है। होगेनक्कल वॉटरफॉल भी उन्हीं बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है जो सैलानियों की पहली पसंद होती है। यह वॉटरफॉल धार्मिक नदी यानि कावेरी नदी के जल से निर्मित होता है। इस वॉटरफॉल की खूबसूरती मानसून के दौरान और भी खूबसूरत और आकर्षण होता है। अगर आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ तमिलनाडु घूमने जाने का प्लान बना रही है तो यहाँ ज़रूर पहुंचे।
इस वॉटरफॉल को "स्कॉटलैंड ऑफ़ द ईस्ट" के नाम से भी जाना जाता है। ईस्ट राज्यों में अगर सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल का नाम आता है तो सबसे पहले इसी वॉटरफॉल का नाम आता है। एलीफैंट वॉटरफॉल पूरे नार्थ-ईस्ट में सबसे बेहतरीन और सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां अधिकांश कपल्स और हनीमून मानाने ही आते हैं। अगर आप भी कुछ इसी तरह का प्लान कर रही है तो फिर इस जगह पर पहुंच जाएं।
कैसे जाना है-सड़क: शिलांग से 12 किलोमीटर दूरी पर है। घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता है।
मेघालय अपने बेहतरीन खूबसूरत पहाड़िओं और खूबसूरत प्रकृतिक नज़रों के लिए जाना जाता है। इसके साथ यहां की कई वाटरफॉल्स भी बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन भी मानी जाती है। नोहसिंगिथियांग वॉटरफॉल उन्हीं में से एक है। इस वॉटरफॉल को सेवन सिस्टर यानि सात बहनों का वॉटरफॉल भी बोला जाता है। लगभग 1,033 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला इस वॉटरफॉल का नज़ारा बेहद ही अद्भुत लगता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट टाइम मानसून ही माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: हनीमून के लिए स्विटज़रलैंड की वादियों से कम खूबसूरत नहीं हैं ये 6 जगहें
राजस्थान जितना ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों के लिए जाना जाता है उतना ही प्रकृतिक नज़रों के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य में ऐसे कई झरने है जो सैलानियों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन होता है। लेकिन, इन सब के अलावा भी एक ऐसी जगह है जो प्रकृतिक वॉटरफॉल के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। उस जगह का नाम है भीमलत वॉटरफॉल। अगर आप राजस्थान में इमारते देख-देख के थक गई है तो यहां जा के अद्भुत खूबसूरती का लुफ्त उठा सकती है। भीमलत मानसून के दौरान अपने आकर्षण के लिए समूचे भारत में प्रसिद्ध स्थान माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।