herzindagi

बारिश के मजे को दोगुना कर देंगी ये टेस्टी, चटपटी और हेल्दी चाट

साजिश है ये बूंदों की...  पकौड़े सेको ना... बारिश में ये गाना लोग खूब गाते हैं। खासकर बच्चे। बच्चों के इस गाने के सुनने के बाद घर की महिलाएं एक गैस पर पकौड़े तलना शुरू कर देती हैं और दूसरी गैस पर चाय बनाने रख देती हैं। लेकिन हर बारिश में चाय और पकौड़े खाने भी तो सही नहीं। स्वाद में कुछ तो बदलाव होना चाहिए। इस बदलाव को चेंज करने के लिए चटपटी चाट एक बेस्ट ऑप्शन है। चाट की सबसे अच्छी बात है कि आप इसे अलग-अलग तरीके से भी बना सकती हैं और अलग-अलग दिन खा सकती हैं। जिससे की रोज एक ही चाट खाने से बोरियत नहीं होगी और बारिश का मजा भी दोगुना हो जाएगा। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Jul 2018, 14:07 IST

ब्रॉकली और दाल चाट

Create Image :

अगर आपको बारिश में रोज चाट खाने मन करता है तो अपनी डाइट में इस चाट को शामिल करें। ये बहुत ही हेल्दी होती है। इसमें रोस्ट की हुई ब्रॉकली को दाल, बीन्स, आलू और मेथी स्प्राउट्स में मिक्स करके सर्व किया जाता है। इसलिए स्वाद के साथ जो लोग हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहते हैं उन लोगों के लिए इस चाट ऑप्शन को चुनना चाहिए। 

Watch More: काम करते-करते घर पर भी बना सकती हैं मूंग दाल का हलवा

पालक पत्ता चाट

Create Image :

पालक से ज्यादा हेल्दी आपके लिए कोई चीज नहीं होगी। इसलिए इस बार की बारिश में पालक पत्ता चाट जरूर खाएं। इसे बानना बहुत ही आसान है। इसके लिए पालक को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब बेसन का एक घोल बनाएं और उसमें इन पालक के टुकड़ों को डालें। अब इन पालक के पत्तों को तेल में पकौड़े की तरह फ्राई करें। जब पालक के पकौड़े बन जाए तो इसे एक प्लेट में सर्व करें और उसके ऊपर दही, चटनी और मसाले डालें। आपके लिए पालक पत्तों की चाट तैयार है। अब बालकनी में बैठकर चाय पीते हुए और ये पालक चाट खाते हुए बारिश का मजा लेँ। 

समोसा चाट

Create Image :

समोसा चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसके लिए आप घर पर खुद भी समोसा बना सकती हैं या शाम को घर जाते हुए समोसा खरीद सकती हैं। फिर इन्हें घर जाकर एक प्लेट में निकालें। ऊपर से केवल आपको चटनी, दही और कुछ मसाले डाल दें। अब आराम से अपने बिस्तर में बैठकर टीवी देखते हुए समोसा चाट का मजा लें। 

आलू चाट

Create Image :

अगर मानसून के मौसम में आपने आलू चाट नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया। इंडिया में आलू चाय एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे हर मौसम में लोग खाना पसंद करते हैं। इसके लिए आपको पीले मटर और आलू कूकर में उबालने हैं। फिर एक प्लेट में इन उबले मटर को सर्व करें। फिर इन उबले आलू को मैस कर मटर के ऊपर डाल दें। ऊपर से चटनी, दही, मसाले, थोड़े से चिप्स, प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस डाल दें। आपका आलू चाट तैयार है। 

पापड़ी चाट

Create Image :

उत्तर भारत में पापड़ी चाट खाने में बहुत पसंद की जाती है। यह शादी और पार्टी में भी सर्व किये जाते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए एक प्लेट में पांच से छह पापड़ी रखेँ। फिर उसके ऊपर दही, कुरकुरे चनाचूर, उबले हुए आलू और कुछ चटपटे मसाले डाल दें। लो तैयार हो गया आपके लिए टेस्टी पापड़ी चाट। अब आप इसे मजे लेकर खाएं।