herzindagi
mooli palak sabji

जानिए मूली पालक सब्जी की आसान रेसिपी

अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहती हैं तो मूली पालक की सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। बस सर्दियां जाने वाली है, इनके जाने से पहले आप घर में एक बार जरूर ट्राई करके देखे मूली पालक सब्जी की आसान रेसिपी। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 12:30 IST

अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहती हैं तो मूली पालक की सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। बस सर्दियां जाने वाली है, इनके जाने से पहले आप घर में एक बार जरूर ट्राई करके देखे मूली पालक सब्जी की आसान रेसिपी। 

मूली पालक सब्जी की रेसिपी जानने से पहले जरूर जान लीजिए पालक और मूली खाने से क्या फायदे होते हैं। 

पालक के फायदे 

  • पालक में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। पालक का जूस पीने से हड्डि यां मजबूत होती हैं। 
  • पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। 
  • अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस पीने से त्वचा निखरी रहती है। ये बालों के लिए भी अच्छा है। 
  • गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। 

मूली के फायदे 

  • सर्दियों में मूली के पराठे, मूली की सब्जीी, मूली का अचार और सलाद हर घर के भोजन का अहम हिस्साो है। मूली में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं। 
  • मूली कम ग्ला इसेमिक इंडेक्सथ के लिए जानी जाती है यानी कि इसे खाने से ब्ल ड शुगर पर असर नहीं होता है। रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज से जल्द छुटकारा मिल सकता है। मूली खाने से जुकाम भी नही होता है। कुछ नहीं तो मूली को कम से कम सलाद में तो जरूर खाना चाहिए.
  • अगर आपको मोटापे से छुटकारा पाना है तो मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर खाने से बहुत फायदा मिलता है। 

mooli palak sabji inside

मूली पालक की सब्जी बनाने के लिए सामग्री 

  • मूली- 2
  • पालक- 2
  • लहसुन- 3
  • प्यानज- 1
  • राई- 1/2 चम्मच 
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • हल्दीप पाउडर- 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हींग- चुटकी भर
  • अमचूर- 1 चम्मच 
  • तेल- 1 चम्मच 

mooli palak sabji inside

ऐसे बनती है मूली पालक की सब्जी 

  • सबसे पहले पालक को अच्छेी से धो कर काट लीजिये। 
  • फिर प्रेशर कुकर में कटी हुई मूली और पालक को 1 कप पानी डाल कर 2 सीटी होने तक पकाइये। 
  • जब यह ठंडा हो जाए तब पानी छान कर उसे किनारे रखें। 
  • एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई डाल कर भूने। 
  • फिर उसमे प्यालज को भूरा होने तक भूने, फिर हींग, हल्दी  पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , अमचूर पाउडर डाल कर कुछ देर मिक्सस करें। 
  • अब इसमें उबली हुई पालक और मूली डाल कर चलाएं। 

फिर नमक डाल कर पकाएं और बाद में आंच बंद कर दें और सर्व करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।