Bangalore Trip: बेंगलुरु का सफर बनाएं यादगार, एक दिन की ट्रिप ऐसे करें प्लानिंग

कर्नाटक दक्षिण भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। अगर आपने भी कर्नाटक घूमने का मन बनाया है तो एक दिन बेंगलुरु जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

 
places to visit in bangalore in one day

Bangalore Budget Trip: भारत में जब घूमने की बात आती है तो लोग अक्सर केरल, गोवा या मुंबई का नाम ही लेते हैं। लेकिन कर्नाटक राज्य में भी घूमने व देखने के लिए काफी कुछ है। उत्तर में बेलगाम से लेकर दक्षिण में बेंगलुरु तक आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि बेंगलुरु एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है।

यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। शायद यही कारण है कि यह शहर यहां आने वाले किसी भी पर्यटक को निराश नहीं करता। शहर में घूमने के कई विकल्प मौजूद है। चाहे वह मौज-मस्ती का दिन बिताना हो, खरीदारी करना हो या फिर इतिहास को करीब से देखना हो।

वैसे तो बेंगलुरु शहर में घूमने की कई जगह मौजूद हैं, लेकिन एक अगर आप एक दिन का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

बेंगलुरु की एक दिन की ट्रिप (Trip Package From Bangalore)

Trip Package From Bangalore

बेंगलुरु एक ऐसा राज्य है, जिसमें देखने व एक्सपीरियंस करने के लिए बहुत कुछ है। सिर्फ एक दिन में ही पूरे कर्नाटक को एक्सप्लोर करना बहुत मुश्किल है। इसलिए आप एक बेहतर ट्रिप चाहते हैं, तो पहले से प्लान करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

बेहतर होगा कि आप पहले ही एक लिस्ट बना लें और यह तय कर लें कि आप अपनी ट्रिप में किन जगहों को देखना व घूमना पसंद करेंगे। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका ट्रिप आसान बन जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-बेंगलुरु में घूमने के साथ-साथ लें शॉपिंग का मजा, जानें बेहतरीन बाजारों के बारे में

लालबाग ( Bangalore Lal Bagh Trip)

बेंगलुरु में घूमने लायक जगह लाल बाग है। लाल बाग बहुत खूबसूरत जगह है, जिसका गार्डन 240 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें पौधों की लगभग 1854 प्रजातियां हैं। अगर आपको शांति पसंद है, तो कुछ वक्त बाग में बीता सकते हैं।

बता दें कि इस पार्क को 1760 में हैदर अली ने बनवाया था। मगर बाद में उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इसे पूरा कराया। आप इस बगीचे में कई प्रकार के फ्रेंच, अफगानी और फारसी पौधे देख सकते हैं। (कर्नाटक घूमते समय ध्यान रखें पांच टिप्स)

उल्सूर झील (Bangalore Ulsoor Lake)

Bangalore Ulsoor Lake

अगर आपको पानी पसंद है कि उल्सूर झील..... बैंगलोर में एमजी रोड के पास हलासुरू इलाके में स्थित है। यहां आपको इतना अच्छा लगेगा कि यह बैंगलोर की सबसे बड़ी झील में से एक है, जो 123 एकड़ जगह में फैली हुई है। इसमें 3 किमी की तटरेखा के साथ कई द्वीप हैं। (जानें नोएडा की इंदिरा मार्केट के बारे में)

अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं और उसका आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको उल्सूर झील को जरूर देखना चाहिए। आप यहां आराम कर सकते हैं, जहां बैंगलोर की उल्सूर झील का दौरा करते समय, आप चर्च स्ट्रीट, कमर्शियल स्ट्रीट और इंदिरानगर जैसी कई जगहों पर घूम सकती हैं।

एम.जी. रोड पर खरीदारी करें (MG Road Bangalore)

MG Road Bangalore

घूमने के अलावा, आप शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। बेंगलुरु की प्रसिद्ध महात्मा गांधी रोड (एम.जी. रोड) पर शॉपिंग की जा सकते है। इसे दक्षिण परेड के रूप में जाना जाता था और 26 फरवरी, 1948 को इसका नाम बदलकर एम.जी. रोड हो गया।

इसे जरूर पढ़ें-बैंगलोर में मौजूद हैं यह खूबसूरत झीलें, एक बार आप भी जरूर देखें

यह जगह स्ट्रीट शॉपिंग करने के लिए जाना जाता है। इस बाजार में कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हैं और आप कपड़े, एसेसरीज, साड़ी, सामान, जूते और बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP