बड़े-बड़े शहरों में कई मॉल्स मौजूद हैं, लेकिन वह आपकी आमतौर पर लगने वाले बाजारों का मजा नहीं दे सकते हैं। जिस तरह आप किफायती दामों में आम बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं, वैसे मॉल्स से करना तो मुश्किल है। अब बात करें बेंगलुरु की तो आपको बता दें कि यहां भी एक से बढ़कर एक मॉल्स हैं, लेकिन यहां के पुराने और सस्ते बाजारों का कोई जवाब नहीं है। अगर आप बेंगलुरु की ट्रिप कभी प्लान करते हैं, तो इन बाजारों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और वहां से खूब अच्छी चीजें, सामान, डेकोरेटिव आइटम्स, साड़ियां आदि की खरीदारी कर सकते हैं। चलिए तो फिर जानें बेंगलुरु के शानदार बाजारों के बारे में।
प्यार से इसे 'कॉम स्ट्रीट' कहा जाता है, यह बेंगलुरु में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए यह पसंदीदा स्थलों में से एक है। कमर्शियल स्ट्रीट वह जगह है जहां आपको कढ़ाई वाले ब्राइडल ब्लाउज़, गाउन और ड्रेस मटेरियल से लेकर स्टाइलिश वेस्टर्न वियर, ज्वेलरी, किताबें और जूतों से सटे शू लेन पर सब कुछ मिल जाएगा। इसी जगह में कई छोटे-छोटे मॉल्स भी स्थित हैं जहां आप कॉस्मेटिक और फर्निशिंग की बढ़िया खरीदारी कर सकते हैं। यहां स्थित लोकप्रिय वाशी जीन्स हाउस से अपने लिए कुछ जीन्स खरीद सकते हैं। ये दिल्ली के मिनी सरोजिनी नगर जैसी एक मार्केट है।
कहां- तस्कर टाउन, शिवाजी नगर, बेंगलुरु
समय- सुबह 10.30 बजे से रात 8.00 बजे
क्या आप अपने वार्डरोब में बिना ज्यादा पैसा खर्च किए बदलाव करना चाहते हैं? तो जयनगर फोर्थ ब्लॉक मार्केट आपके लिए बेस्ट प्लेस है। यह खासतौर से उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अच्छे और उचित दाम पर कपड़े खरीदना चाहते हैं। बेंगलुरु के सबसे पुराने बाजारों में से एक, जयनगर का फोर्थ ब्लॉक मार्केट रेडीमेड परिधानों और जूतों का बड़ा कलेक्शन है। इसके अलावा फंकी ज्वेलरी, आर्टवर्क, मसालों और पॉटरी के लिए भी अच्छी जगह है।
कहां-चौथा ब्लॉक, जयनगर, बेंगलुरु
समय-सुबह 10 बजे से रात 8.30 बजे
यह 400 साल पुराना बाजार है और अभी भी बेंगलुरु में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सबसे अच्छी और लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह बाजार साड़ियों के वास्ट कलेक्शन के लिए ज्यादा चर्चित है, आपको यहां कांजीवरम, मैसूर सिल्क, बनारसी, टसर और यहां तक कि ब्रीज़ी क्रेप्स और शिफॉन की साड़ियां मिलेंगी। प्री-स्टिच्ड अनारकली, डिजाइनर लहंगे और अच्छे ड्रेस मटेरियल खरीदने के लिए भी सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
कहां- चिकपेट, बेंगलुरु
समय- सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
इसे भी पढ़ें : ये हैं भारत के सबसे सस्ते मार्केट!
शिवाजीनगर सबसे अच्छा और सबसे बढ़िया केन मार्केट है। यहां आप केन का फर्नीचर, घरेलू सामान और होम डेकोर पीसेस खरीद सकते हैं। इसके अलावा हर तरह के परिधान और घरेलू सामान के लिए ओपीएच रोड पर जा सकते हैं। शू लेन पर सुंदर-सुंदर कोल्हापुरी जूतियां मिल जाएंगी और ताज होटल के पास गुजरी मार्केट (कन्नड भाषा में गुजरी का मतलब स्क्रैप होता है) में प्राचीन चीनी मिट्टी के बर्तन, गहने और फर्नीचर खरीद सकते हैं। अगर आपको बार्गेनिंग करनी हो, तो मार्केट जाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।
कहां- शिवाजी नगर, बेंगलुरु
समय- सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद जाएं तो इन 4 सबसे अच्छे बाजारों से शॉपिंग करना न भूलें
अभी तक हमने बात की कपड़े, ज्वेलरी, जूतों, फर्नीशिंग, होम डेकोर आदि की, लेकिन किताबी कीड़ों के लिए भी बेंगलुरु में एक बाजार है। किताबों की एक अंतहीन संख्या सड़क के किनारे किताबों की दुकानों और छोटे-बड़े स्टॉल्स में आपको मिल जाएगी। आप यहां लगभग हर तरह की फिक्शन या नॉन-फिक्शन किताबें ढूंढ सकते हैं। एवेन्यू स्ट्रीट पर किताबी कीड़ों को खुश करने के लिए विभिन्न शैलियों और भाषाओं की किताबें उपलब्ध हैं और आप यहां पूरा दिन बिता सकते हैं। इसके साथ यहां कुछ जगहों पर रेयर और पुरानी किताबें भी मिल जाएंगी, बस आपको उन्हें खोजने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी।
कहां- एवेन्यू स्ट्रीट, बेंगलुरु
समय- सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक
इसके अलावा भी बेंगलुरु में कई बाजार हैं, जहां आप सस्ती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: fabhotels, wikipedia & whatshot
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।