Rajasthan Hidden Gems: देश में जब शाही महलों, फोर्ट्स, पैलेस और रेगिस्तान के बीच घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले राजस्थान का ही नाम लेते हैं। देश के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान अपनी खूबसूरती से हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है।
राजस्थान में जब घूमने की बात होती है, तो कई लोग जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर या जोधपुर जैसी चर्चित जगहों का ही जिक्र करते हैं। यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती कमाल की है, लेकिन राजस्थान के रेगिस्तान के बीच में आज भी ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
राजस्थान में स्थित सुजानगढ़ भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको सुजानगढ़ की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सर्दी खत्म होने से पहले आपको घूम आना चाहिए।
सुजानगढ़ की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि सुजानगढ़ चूरू जिले का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह राजस्थान का नवगठित जिला है, जिसका गठन साल 2023 में किया गया था।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सुजानगढ़, राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 192 किमी दूर है। इसके अलावा, यह शहर नागौर से करीब 100, सीकर से करीब 76 किमी और रतनगढ़ से सिर्फ 51 किमी दूर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Family Destinations: फरवरी में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये शानदार और खूबसूरत जगहें
सुजानगढ़ का इतिहास काफी दिलचस्प है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसकी स्थापना खरबू जी पंडित ने करीब 1520 में की थी। इसलिए पहले इस शहर को 'खरबू जी का कोट' के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इस शहर पर महाराजा सूरत सिंह ने कब्जा कर लिया। इसके बाद इस शहर का नाम सुजान सिंह और सुजानगढ़ रख दिया गया।
सुजानगढ़ राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है। इसलिए यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक फोर्ट और इमारतों के लिए जाना जाता है। सुजानगढ़ को राजस्थान का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है, जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं।
सुजानगढ़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक सिर्फ सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यह शहर कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।
सुजानगढ़ सैलानियों के लिए खास स्थान माना जाता है, खासकर यह शहर उन लोगों के बीच कुछ लोकप्रिय माना जाता है, जो राजस्थान की भीड़-भाड़ से दूर सुकून का पल बिताना चाहते हैं।
सुजानगढ़ शांत वातावरण के साथ-साथ शाही मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में आप ऊंट की सवारी से लेकर जीप सफारी का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। यहां स्थित रेगिस्तान के बीच शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Travel With Friends: दोस्तों के साथ फरवरी में मस्ती-धमाल करने का प्लान है, तो देश की इन शानदार जगहों पर पहुंच जाएं
सुजानगढ़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई चर्चित और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस शहर में स्थित सबसे चर्चीत वैंकटेश्वर बालाजी मंदिर है, जहां हर समय पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है।
सुजानगढ़ में आप श्री देवसागर सिंघी जैन मंदिर और भगवान शिव का मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, मुख्य शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध डूंगर बालाजी का मंदिर भी दर्शन कर सकते हैं।
सुजानगढ़ में मंदिरों के अलावा, ताल छापर अभयारण्य और घंटाघर जैसे चर्चित स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@emperortraveline,tripxl.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।