सर्दियों में अक्सर लोग पहाड़ों पर जाने का प्लान बनाते हैं। मगर हर बार पहाड़ों पर जाना बोरियत भरा हो सकता है। पहाड़ों पर जाने के अलावा, इस बार कुछ अलग और ऐतिहासिक जगहों का चुनाव करें। आप पंजाब को एक्सप्लोर कर सकते हैं, सरहिंद जाने का प्लान बना सकते हैं। जी हां, सरहिंद पंजाब का एक ऐतिहासिक नगर, जिसकी भारतीय इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।
यह शहर दिल्ली और लाहौर के बीच स्थित है। हालांकि, यह नगर मुगल साम्राज्य के दौरान काफी महत्व रखता था। सरहिंद का इतिहास, खासकर सिखों और मुगल साम्राज्य की चीजों से जुड़ा हुआ है। यहां पर बहलुल लोदी ने 15वीं शताब्दी में एक किले का निर्माण किया था, जो बाद में मुगल साम्राज्य का हिस्सा बना। यहां पर काफी कुछ मौजूद है, जिसे आप एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।
अगर आप थोड़े धार्मिक टाइप के हैं, तो गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह बहुत ही सुकून से भरी हुई है, जहां पर यकीनन आपको अच्छा लगेगा। पंजाब के सरहिंद मोरिंडा रोड पर स्थित एक खास सिख धार्मिक स्थल है। इस गुरुद्वारे में एक समाधि है, जो उनकी बलिदान की याद में बनी है।
इसे जरूर पढ़ें- South India Travel: ठंड से दूर दिसंबर में साउथ इंडिया की इन गर्म जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
आप इसे एक्सप्लोर करने के लिए जयंती पर जा सकते हैं। यहां पर गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती और सिख शहीदी दिवस को बहुत ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। इन अवसरों पर गुरबाणी का पाठ और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
आप यहां का फेमस एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत है, जिसे 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह किला सरहिंद पंजाब के सरहिंद में स्थित है, जिसे 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह किला मुगल साम्राज्य के दौरान महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र के रूप में जाना जाता था।
किला सरहिंद का ऐतिहासिक महत्व सिखों और मुगल साम्राज्य के संघर्षों से जुड़ा हुआ है। अगर आप चाहें तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं, यकीनन आपको अच्छा लगेगा और आप अच्छा क्वालिटी टाइम परिवार के साथ स्पेंड कर सकते हैं।
सरहिंद का यह बहुत ही लोकप्रिय मंदिर है, जिसे माता श्री चक्रेश्वरी देवी जैन तीर्थ के नाम से भी जाता जाता है। यह प्राचीन अट्टा वाले गांव में स्थित है और एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। इस मंदिर की स्थापना के साथ एक दिलचस्प किंवदंती जुड़ी हुई है और इसकी महिमा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
इस मंदिर में दशहरा के बाद तीन दिनों तक वार्षिक समारोह आयोजित होता है। इस दौरान सैकड़ों तीर्थ यात्रा माता चक्रेश्वरी मंदिर के दर्शन करते हैं। यह जगह है ही इतनी खूबसूरत जिसे बार-बार एक्सप्लोर करने का मन करेगा।
यहां पर आपको ऐतिहासिक मजार भी देखने को मिलेगी। इस मजार को मुगल वास्तुकला में बनाया गया है, जिसकी जियारत करने दूर-दूर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि यह रौजा शरीफ के करीब स्थित है, जिसे सुन्नी मुसलमानों के बीच दूसरा मक्का माना जाता है।
उस्ताद दी मजार को मुगल शैली की वास्तुकला का एक अच्छा एग्जांपल माना जाता है और यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मजबूर करती है। इस संरचना में एक विशाल गुंबद है और इसके छोटे प्रवेश द्वार के ऊपर एक बड़ा गलियारा है।
इसे जरूर पढ़ें- Winter Tour Packages: पूरे साल में एक बार भी पार्टनर को नहीं ले गए हैं घुमाने, तो इन 3 टूर पैकेज से बनाएं ट्रिप प्लान
यहां पर बस से बहुत ही आसानी से जाया जा सकता है। आप दिल्ली से अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ जा सकते हैं, फिर यहां से सरहिंद के लिए टैक्सी की सेवा ले सकते हैं।
आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ साझा करें।अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।