Street Food Trends in 2022: इस साल क्या आपको भी पसंद आए थे यही स्ट्रीट फूड?

Street Food Trends in 2022 : स्ट्रीट फूड तो सभी को पसंद आते हैं लेकिन आज चलिए उन फूड ट्रेंड्स की बात करें जो आपने बहुत पसंद किए। 

top street food trends

गोलगप्पे, चाट, टिक्की, चाऊमीन, भेलपुरी, मोमोज.... नाम जुड़ते जाएंगे लेकिन स्ट्रीट फूड्स की कमी नहीं होगी। हम भारतीय तो फिर होते ही चटोरे हैं। हर शहर की अपनी कोई खासियत है जो हमें लुभाती है और पसंद आती है। ऐसे स्ट्रीट फूड्स इस साल आपने बहुत पसंद किए हैं। गोलगप्पे, भल्ला-पापड़ी ही नहीं बल्कि इसे अलग और विशिष्ट स्ट्रीट फूड्स आपने पसंद किए गए हैं। चलिए इस ईयर एंडर में ऐसे ही ट्रेंड्स पर फिर एक बार नजर डालें।

कच्छी दाबेली

kacchi dabeli recipes

महाराष्ट्र का फेमस स्ट्रीट फूड सिर्फ मुंबई तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि देश भर में इसे बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। क्या आपको पता है कि कच्छी दाबेली गुजरात के कच्छ में पहली बार बनाई गई थी फिर यह आसपास के क्षेत्रों में भी पसंद की जाने लगी। अगर आप जानना चाहती हैं बेस्ट कच्छ दाबेली आपको कहां मिलेगी तो उसके लिए पढ़े यह लिंक पुणे ने चुन लिया अपना फेवरेट 'दाबेली' स्पॉट, आप भी करें एक्सप्लोर

काठी रोल्स

काठी रोल्स बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड है। मीट और सब्जियों को चटपटे तरीके से फ्राई करके पराठे में रोल किया जाता है। इस साल 2022 में इस एक स्ट्रीट फूड को भी बहुत से लोग पसंद कर चुके हैं। क्या आपने काठी रोल्स खाए हैं? आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं-इसकी रेसिपी जाननी है तो हमारे इस लिंक काठी रोल घर पर बनाना है आसान, जानें इसकी रेसिपी को क्लिक कर पढ़ें।

नागोरी हलवा और बेड़मी पूरी

अगर आपने चांदनी चौक का नागोरी हलवा और बेड़मी पूरी भाजी नहीं खाई तो क्या किया? हर दिल्ली खासतौर से चांदनी चौक जाने वाले को वहां के पराठे ही नहीं बल्कि इसे भी ट्राई करना चाहिए। इतना ही नहीं यह रेसिपी आप घर पर ही बनाकर मजे ले सकते हैं।

दौलत की चाट

daulat ki chat delhi

लखनऊ और कानपुर में मक्खन मलाई बहुत खाई जाती है। सर्दियों में तो लोग खासतौर से इसे खाना पसंद करते हैं। इसी के चलते दिल्ली की दौलत चाट भी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड बनकर उभरा। चांदनी चौक पर खेमचंद दौलत की चाट नामक लोकप्रिय जगह है। अगर आपने इसे अब तक टेस्ट नहीं किया तो अब जरूर करें।

मिर्ची के पकोड़े

अब अगर आप सोच रही हैं कि पकोड़े सिर्फ बरसात में खाए जाते हैं तो ऐसा नहीं है। आप किसी भी मौसम में पकोड़ों का मजा ले सकती हैं। यह हम नहीं बल्कि ट्रेंड्स कह रहे हैं। साल 2022 में आप लोगों ने मिर्ची के पकोड़ों को सबसे ज्यादा पसंद किया। यह साबित करता है कि हम भारतीयों को तीखे और चटपटे स्नैक्स कितने पसंद होते हैं।

कांजी वड़ा

kanji vada recipe

कांजी वड़ा एक ऐसा व्यंजन है जिसे खासतौर से त्योहार के दौरान बनाया जाता है। हींग, लाल मिर्च, काला नमक आदि मसालों से बना यह मसालेदार पेय है, जिसे मूंग की दाल से बने वड़े के साथ परोसा जाता है। इसका फ्लेवर तीखा, मीठा और खट्टा होता है और आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इस साल लोगों ने इस स्ट्रीट फूड के भी बहुत मजे लिए हैं, क्या आपने इसका स्वाद चखा है?

छोले भटूरे

सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देशभर में छोले भटूरे का एक अलग क्रेज है। यह एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। इसे आप लंच और डिनर में भी खा सकती हैं। पंजाबी छोले के साथ गर्मागर्म भटूरे, अचार और प्याज का सलाद बेहतरीन लगता है। जरूरी नहीं कि आप बाहर जाकर ही छोले भटूरे खाएं, आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।

इसी के साथ मिसल पाव, पोहा जलेबी, घुघनी चाट आदि ऐसे ट्रेंड्स रहे जो आप लोगों ने बहुत पसंद किए। इसके अलावा अगर कुछ और है जो आप लोगों को पसंद आया हो तो हमें कमेंट कर बताएं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। आगे भी ऐसे फूड ट्रेंड्स के बारे में जानने लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP