herzindagi
desserts in old delhi

ओल्ड दिल्ली जाएं तो फिर इन डेजर्ट्स का मजा जरूर लें

पुरानी दिल्ली की सैर कर रहे हैं तो वहां इन डेजर्ट को ट्राई करना बिल्कुल न भूलें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-14, 18:32 IST

न सिर्फ कपड़ों को लेकर लेकिन डेजर्ट के मामले में भी पुरानी दिल्ली का कोई जवाब नहीं है। यहां स्थित व्यस्त गलियों में खाने पीने के इतने विकल्प हैं कि आप कभी भूखे नहीं रहेंगे। सुबह के नाश्ते का मजा लेना हो या फिर शाम को डेजर्ट का मजा यहां सब मिलेगा। पुरानी दिल्ली खाने के शौकीन लोगों मक्का-मदीना से कम नहीं है। इस इलाके की हर गली में आपको एक से बढ़कर एक दुकानें मिल जाएंगी। गोलगप्पे के एक छोटे खोमचे से लेकर रातोंरात तैयार की गई निहारी तक, खान-पान की जितनी चीजें भी यहां मिलती हैं, उनके पीछे कोई-न-कोई कहानी है। आप अगर खरीदारी के लिए पुरानी दिल्ली जा रहे हैं तो जलेबी से लेकर कुल्फी तक के मजे लेना न भूलें। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ जबरदस्त जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रबड़ी जलेबी का मजा उठाएं

rabdi jalebi in old delhi

चांदनी चौक लहंगे और सूट्स लेने के लिए परफेक्ट जगह है। इसके अलावा इस जगह में खाने-पीने के भी कई शानदार विकल्प हैं। यहां एक फेमस जलेबी की दुकान है, जिसे ओल्ड जलेबी वाले के नाम से जाना जाता है। चांदनी चौक में दरीबा कॉर्नर पर जलेबी की इस दुकान में बहुत भीड़ लगती है। आप भी यहां जाएं, तो उनकी जलेबी का लुत्फ जरूर उठाएं। इसके अलावा यहां ऐसी कुछ अन्य दुकानें भी हैं, जहां आप रबड़ी जलेबी का आनंद ले सकते हैं।

शाही टुकड़ा का लुत्फ उठाएं

क्या आपको शाही टुकड़ा पसंद है? क्या आप लजीज शाही टुकड़ा खाना चाहते हैं, तो फिर आपको पुरानी दिल्ली में शाही टुकड़े का आनंद भी जरूर उठाना चाहिए। चांदनी चौक आने वाले लोगों के बीच शाही टुकड़ा एक और लोकप्रिय व्यंजन है। आप जामा मस्जिद की फूड लेन के पास इस गरमा गरम व्यंजन परोसने वाले कई स्टॉल पा सकते हैं। यह केसर और सूखे मेवों के साथ गाढ़ा दूध में तली हुई ब्रेड्स को डुबो कर तैयार किया जाता है और यह वास्तव में स्वादिष्ट है!

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ

दौलत की चाट का लें मजा

daulat ki chaat in old delhi

आपने दिल्लीवालों के मुंह से दौलत की चाट का नाम तो जरूर सुना होगा। दौलत की चाट को वैसे मक्खन मलाई भी कहते हैं और लखनऊ की यह लोकप्रिय डिश है। इसे दिल्ली में थोड़ा सा ट्विस्ट के साथ सर्व किया जाता है। दूध को काफी देर तक और अच्छे से फेंट कर एक स्मूथ फ्रॉथ बनाया जाता है, जिसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर पेश किया जाता है। ओल्ड दिल्ली स्थित किनारी बाजार में आपको दौलत की चाट के की स्टॉल्स दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली का Echoes कैफे है एकदम Unique, जानें क्या है इसकी खासियत


कुरेमल की कुल्फी

kuremal ki kulfi in old delhi

कुल्फी खाने का मजा जो गर्मियों में है वो किसी मौसम में नहीं। अब तो गर्मियां समझो आने ही वाली है, तो क्यों न पुरानी दिल्ली जाकर कुल्फी खाई जाए। यह रेगुलर कुल्फी जैसी ही होती लेकिन इनके लोकल फ्लेवर्स का स्वाद एकदम कमाल का है। उनके पास आम, अनार, गुलाब और केसर जैसी फ्लेवर्ड कुल्फियां भी आपको मिलेंगी। सीता बाजार रोड स्थित कुरेमल मोहनलाल कुल्फी की कुल्फी का मजा जरूर लें।

इस तरह कई अन्य डेजर्ट पॉइंट्स भी हैं, जहां आप स्वादिष्ट मिठाइयों और डेजर्ट का आनंद उठा सकते हैं। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।