Best Dabeli Places in Pune: दाबेली सुनते ही आपको भी महाराष्ट्र याद आया होगा। कच्छी दाबेली पुणे में बहुत ज्यादा पॉपुलर है। माना जाता है कि इस पॉपुलर डिश को सबसे पहले गुजरात में ही बनाया गया और फिर देखते ही देखते यह विश्व प्रसिद्ध हो गया। अब चूंकि यह महाराष्ट्रियन वड़ा पाव से काफी ज्यादा मिलता-जुलता है तो इसी वजह से दाबेली को वेरिएशन माना गया।
यह भारत का ऐसा देसी बर्गर है जो मुंबई और पुणे की गलियों में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। पुणे जैसे शहर में दाबेली के प्रति अलग ही दीवानापन है और इसे ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के रूप में बहुत ज्यादा खाया जाता है।
पुणे वालों को किस जगह की दाबेली सबसे ज्यादा पसंद है, बस यही जानने के लिए हमने एक पोल किया था। हमने हरजिंदगी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुणे की जनता से सवाल किया था और हमें जवाब भी मिल गया है। पुणे के लोगों ने फेवरेट दाबेली स्पॉट को चुन लिया है। अगर आप पुणे में बेस्ट दाबेली का मजा लेना चाहते हैं तो जनता द्वारा सिलेक्ट की गई इन जगहों को एक्सप्लोर जरूर करके देखें।
उमिया कच्छी दाबेली पुणे शहर में सबसे अच्छी दाबेली सर्व करती है। इसे सबसे ज्यादा लोगों ने वोट दिया और बना दिया दाबेली के लिए बेस्ट प्लेस। कोथरुड में मारुति मंदिर एरिया में स्थित इस जगह की दाबेली स्पेशल मसाले से बनती है। आखिर इस दुकान की दाबेली में ऐसा क्या मसाला है यह जानने के लिए हमने इस जगह के सुरेश जयंतीलाल निहलानी से बात की और उन्होंने बताया कि 1987 में उनके पिता ने खास तरह का मसाला बनाया था और उससे वे दाबेली बनाते थे। बस उसी मसाले के सुरेश ने भी मेंटेन करके रखा है और आज उस एरिया की ही नहीं, बल्कि पुणे शहर में बेस्ट दाबेली के लिए वह जाने जाते हैं।
कीमत- 100 रुपये
जगह- शॉप नं-9, मारुति मंदिर, करिश्मा चौक के पास, कोथरुड, पुणे
समय- सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं कच्छी दाबेली, जानें रेसिपी
गणेश भेल पुणे में अपनी सेव पुरी और भेल के लिए तो पॉपुलर है ही, लेकिन इसके साथ उनकी दाबेली के भी लोग दीवाने हैं। यहां आप सिंपल दाबेली के साथ चीज़ वाली दाबेली का आनंद भी ले सकते हैं। स्थानीय लोगों के बीच ही नहीं यह शॉप कई टूरिस्ट्स के बीच भी काफी फेमस है। अगर आप पुणे के कर्वे नगर के आसपास हैं तो गणेश भेल का स्ट्रीट फूड का मजा लिए बिना आपका दिन पूरा नहीं हो सकता है। दाबेली के साथ-साथ आप भेल और गोलगप्पे का आनंद भी यहां शौक से ले सकते हैं।
कीमत- 200 रुपये
जगह- कर्वेनगर, पुणे
समय- सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
पुणे में स्थित डेक्कन जिमखाना में स्टॉल लगता है यशवंत कच्छी दाबेली के नाम से। यह स्टॉल आपको दूर से पता लगेगा क्योंकि यहां आपको लोगों की भीड़ अलग से नजर आएगी। पिछले 28 साल से यशवंत जी खुद यह स्टॉल लगाते हैं। यहां सिंपल और चीज़ दाबेली लोगों को बहुत पसंद आती है। स्पेशल मसाले के साथ 3-4 तरीके की चटनी दाबेली में डालकर सर्व की जाती है। मक्खन में सर्व की दाबेली स्थानीय लोगों के बीच बहु ज्यादा लोकप्रिय है। सबसे अच्छी बात यह है कि दाबेली की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। अगर आप कभी जिमखाना के पास से गुजरें तो यशवंत दाबेली का मजा लेना न भूलें (मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड)।
कीमत-100 रुपये
जगह- जंगली महाराज रोड, पुलाची वाडी, डेक्कन जिमखाना, पुणे
समय- सुबह 11 से रात 11 बजे तक
इसे भी पढ़ें : मुंबई की इन 4 फेमस खाने-पीने की जगहों में जाकर हो सकती है निराशा
'मेरे शहर का जलाव' सीरीज में हम आपके लिए जिस तरह से पुणे की बेस्ट दाबेली प्लेसेस को लेकर आए हैं, वैसे ही अन्य जगहों के बारे में भी बताएंगे। आपके शहर की क्या खासियत है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।