Top Monsoon Destination In Maharashtra: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र भी माना जाता है। देश के सबसे बड़े राज्यों में शामिल महाराष्ट्र को 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।
महाराष्ट्र की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस राज्य में स्थित कुछ जगहों को खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।
महाराष्ट्र की चर्चित जगहों से दूर सावंतवाड़ी एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती कई लोगों को कायल कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको सावंतवाड़ी की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी मानसून में पहुंच सकते हैं।
सावंतवाड़ी के स्थित सबसे शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मोती तालाब का ही नाम लेते हैं। यह सावंतवाड़ी की सबसे खूबसूरत जगहों से एक है, जिसे एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
मोती तालाब पहाड़ों के बीच में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। बारिश के समय इस तालाब की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून के कई बार यह तालाब बादलों से ढक जाता है। इस तालाब के आसपास में स्थित हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इस तालाब को रोमांटिक पॉइंट भी माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद अम्बोली वॉटरफॉल सावंतवाड़ी के आसपास स्थित एक शानदार वॉटरफॉल माना जाता है। इस मनमोहक वॉटरफॉल को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
अम्बोली वॉटरफॉल पहाड़ों के बीच में स्थित है, जिसके कारण मानसून में इसकी खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। मानसून में इसे एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है। अम्बोली वॉटरफॉल के आसपास मानसून ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Reverse Waterfalls: महाराष्ट्र के ये रिवर्स वॉटरफॉल किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, मानसून में बनाएं प्लान
सावंतवाड़ी में स्थित किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सावंतवाड़ी पैलेस पहुंचते हैं। इस अद्भुत महल का निर्माण 1755-1803 के दौरान हुआ था।
पहाड़ की चोटी पर मौजूद सावंतवाड़ी पैलेस विदेसी पर्यटकों के बीच भी आकर्षण के केंद्र बना रहता है। इस पैलेस के आसपास में स्थित हरियाली भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। मानसून में पैलेस के आसपास घूमने का अच्छा समय माना जाता है। इस फोर्ट की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो फिर अम्बोली घाट आपके लिए किसी हसीन जन्नत का कम नहीं। अम्बोली घाट महाराष्ट्र के उन स्थानों से एक माना जाता है, जहां मानसून में घूमना हर किसी का सपना हो सकता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने अम्बोली घाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। अम्बोली घाट में यादगार फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून लवर्स के लिए अच्छी हैं साउथ की ये 3 जगहें, दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने में आएगा मजा
सावंतवाड़ी और इसके आसपास में स्थित अन्य कई बेहतरीन जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- तलम्बा बांध, महादेव गढ़ व्यू पॉइंट और कवलशेत पॉइंट जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि मानसून में इन जगहों को खूबसूरती भी सातवें आसमान पर होती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।