herzindagi
best place to visit in south india  monsoon

मानसून लवर्स के लिए अच्छी हैं साउथ की ये 3 जगहें, दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने में आएगा मजा

मानसून लवर्स को अक्सर किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद होता है, जहां सड़कें हरे-भरे पेड़ों के बीच बनी हो। क्योंकि इस मौसम में ऐसी जगहें और भी ज्यादा सुंदर हो जाती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-17, 15:17 IST

दक्षिण भारत की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो यहां आपको मानसून में घूमने का प्लान बनाना चाहिए। क्योंकि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने का सबसे सही समय बारिश का मौसम है। हरे-भरे सुंदर नजारों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति की असली खूबसूरती तो यहां ही है।

अगर इस साल, अभी तक कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो आपको मानसून में साउथ की इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। पहले आप यहां प्लेन या ट्रेन से यहां पहुंचे, इसके बाद आप बाइक रेंट पर लेकर इन सुंदर नजारों का मजा उठाए। यकीन मानिए इस ट्रिप को आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। 

चिकमगलूर

monsoon places

कर्नाटक का चिकमगलूर,  एक मानसून वंडरलैंड की तरह है। जिसमें कई झरने, सुंदर ट्रेकिंग प्लेस, हरे-भरे लंबे पेड़ और सुंदर भीड़ी हुई सड़कें आपके मन को मोह लेंगी। इसमें चिकमंगलूर जिले में मुल्लायानगिरी और बाबा बुदन गिरी के पास एक झरी झरना है, जिसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

इसे भी पढ़ें- इस मानसून महाराष्ट्र की इन 10 जगहों पर फैमिली के साथ बनाएं घूमने का प्लान

वायनाड

famous places in south

इस जगह को अगर राहुल गांधी की वजह से जानते हैं, तो भूल जाइए। क्योंकि एक बार आप यहां चले गए, तो इस जगह की खूबसूरती देखने के बाद आपका यहां वापस आने का मन ही नहीं होगा। झीलें, पहाड़, बांध और गुफाएं एक साथ अगर इतनी सारी सुंदर जगहें देखने को मिल जाएं, तो आपको नहीं लगता कि यह एक लॉट्री की तरह है।

इस जगह को सबसे सुंदर और शांत जगह के लिए जाना जाता है। कूर्ग और कोझिकोड से यहां पहुंचना आसान है। मैदानों पर धान के खेत और पहाड़ी ढलानों पर चाय के बागान मानसून में आपका मन मोह लेंगी। ़वायनाड में घूमने  के लिए सुंदर जगह की कोई कमी नहीं है।

इसे भी पढे़ं- पुणे के पास बस्तियों के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान, मानसून में घूमने के लिए हैं आदर्श

 

ऊटी 

south india monsoon destination

अगर मानसून का अच्छा नजारा देखना है, तो आपको ऐसी जगह जाना चाहिए, जहां आपको चाय के बागान देखने को मिले। क्योंकि बारिश के मौसम ऐसी जगह और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। इसमें सबसे खास जगह ऊटी है, जो अपने विशाल चाय बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह को "हिल स्टेशनों की रानी"  भी कहा जाता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।