
बारिश के मौसम में ऑफिस के लिए निकलना है और कैब-ऑटो कुछ बुक नहीं हो रहा, तो बस बाइक ही एक ऑप्शन रह जाता है। कई लोग अपनी खुद की बाइक से ऑफिस के लिए भीगते हुए निकल जाते हैं, तो कुछ लोग ऑनलाइन बाइक राइड बुक करके जाते हैं। बारिश के मौसम में हजारों लोग ऐसे हैं, जो भीगते हुए बाइक से सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में बाइक चलाने में कई तरह की परेशानी का सामान करना पड़ता है। हल्की बूंदाबांदी हो या तेज बारिश, दोनों ही स्थिति में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। हर मोड़ पर सावधानी से बाइक चलानी पड़ती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।
बारिश के मौसम में बाइक से निकलने पर नीचे से जींस गंदी हो जाती है। लोग सोचते हैं कि बारिश रुकी हुई है, तो जल्दी से ऑफिस के लिए निकल जाते हैं, लेकिन सड़कों पर जमा पानी और कीचड़, टायर की वजह से आपकी पेंट पर आता रहता है, जिससे आपकी पूरी पेंट गंदी हो जाती है। इसलिए जब भी आप बाइक से सफर कर रही हैं, तो अपने पेंट को नीचे से फोल्ड कर लें। इससे आपकी पेंट नीचे से गंदी नहीं होगी।

आप बाइक पर पीछे बैठी हैं या खुद बाइक चला रही हैं, दोनों ही स्थिति में आपको बाइक स्लो चलाने को कहना है। बाइक स्लो चलाएंगी, तो न कीचड़ से कपड़ें गंदे होंगे और न ही बाइक फिसलने का डर रहेगा। बाइक स्लो चलाने से अगर पानी भरा हुआ गड्ढा नजर नहीं भी आएगा, तो भी बाइक को संभालना आसान होगा। इसलिए, बारिश के मौसम में कभी भी बाइक तेज न चलाएं।
इसे भी पढ़ें- 15 मिनट की बारिश में डूब जाता है आपका शहर? जानें गुड़गांव जैसी बाढ़ में क्या करें और क्या नहीं
अक्सर बारिश में जूते भीग जाते हैं, इसलिए आप पैरों में पॉलीथीन बांध लें। इससे जूते भीगेंगे नहीं और लंबा सफर भी होगा, तो भी जूतों के भीगने की चिंता नहीं रहेगी। अक्सर लोगों को यह परेशानी रहती हैं, क्योंकि रेनकोट से वह खुद को तो बचा लेतें है, लेकिन जूते भीग जाते हैं। कई बार बारिश नहीं हो रही होती, तो भी बाइक चलाने पर सड़क पर जमे पानी की वजह से जूते खराब हो जाते हैं। बारिश से खुद को बचाने के टिप्स आपके काम आएंगे।

इसके अलावा बाइक पर अपने बैग को पॉलीथीन में डाल लें। इससे आपको बारिश से इसे बचाने की चिंता नहीं रहेगी। कितनी भी बारिश हो बैग भीगेगा नहीं। अक्सर बाइक पर सफर करने वाले लोग अपने साथ ये चीजें जरूर रखते हैं। बारिश सेफ्टी टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु... क्यों बारिश होते ही डूबने लग जाती हैं मेट्रो सिटीज?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।