Tue Mar 31, 2026 | Updated 11:53 AM IST HZ Awards 2026
keep these 3 things in your bag when you go out in rainy season

ऑफिस जाने से पहले छाते के साथ बैग में डालें ये 3 चीजें, बारिश के मौसम में काम आती है हमेशा

बारिश के मौसम में अक्सर घर से बाहर निकलते समय परेशानी होती है। सड़क पर जमा पानी, जगह-जगह कीचड़, ट्रैफिक और फिसलन भरे रास्तों पर चलने पर समय भी ज्यादा लगता है और आपके कपड़े भी खराब होते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 16:45 IST

आजकल ऐसा मौसम हो रहा है कि कभी भी बारिश हो जा रही है और कभी भी गर्मी। बारिश में ठंडी हवाएं और मिट्टी की सोंधी खुशबू सुकून देती है। मौसम सुहावना लगता है और घर से बाहर निकलना अच्छा लगता है। हालांकि, ऐसा तब अच्छा लगता है जब आप घूमने जा रहे हो, अगर आप ऑफिस जा रहे हैं, तो बारिश आपको आफत लगती है। , बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए या किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहे हो और अचानक बारिश होने लगे, तो केवल छाते से काम नहीं चलता। छाते से आप खुद को कितना भी बचाने की कोशिश कर लें, लेकिन भीग ही जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप घर से साथ लेकर निकलती हैं, तो आपको परेशानी नहीं होगी।

वाटरप्रूफ बैग कवर

घर से बाहर निकलते समय छाते के साथ जरूर वाटरप्रूफ बैग कवर लेकर चलें। ऐसा इसलिए, क्योंकि बारिश होती है, तो अक्सर छाते से बैग बचाना मुश्किल होता है। बैग को भीगने से बचाने के चक्कर में आप खुद भीग जाते हैं। अगर आप वाटरप्रूफ बैग कवर खरीदना नहीं चाहती हैं, तो अपने साथ एक बड़ी पॉलीथीन रख लें, जिससे बैग कवर हो जाए। इससे बैग में जरूरी सामान सुरक्षित रहता है। खासकर लैपटॉप या डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने वालों के लिए जरूरी है।

Waterproof bag cover

मोबाइल के लिए वाटरप्रूफ पाउच

फोन एक ऐसी चीज है, जो बारिश में यूज भी करना चाहते हैं, तो भी आप बैग से बाहर नहीं निकालते। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर यह भीग गया, तो खराब हो जाएगा। अपने साथ अगर आप एक छोटा सा जिप लॉक या वाटरप्रूफ पाउच रखेंगी, तो इससे फोन सुरक्षित रहेगा। इससे आपको बार-बार फोन को भीगने से बचाने के लिए बैग या जेब में नहीं डालना पड़ेगा। आप इसे बारिश में भी यूज कर पाएंगी। बारिश की सेफ्टी टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देंगे। 

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बाइक-स्कूटी से जा रही हैं ऑफिस? इन टिप्स को करें फॉलो बिलकुल भी नहीं भीगेंगी

Mobile waterproof pouch

एक्स्ट्रा चप्पल या पॉलीथीन

अक्सर लोग कपड़े के जूते पहनकर निकल जाते हैं और बारिश में यह भीग जाते हैं। ऐसे में पूरे दिन ऑफिस में गीले जूते पहनकर रहना मुश्किल होता है। ऐसे लोग अपने साथ पॉलीथीन या एक्स्ट्रा चप्पल लेकर चलें। अगर जूते खराब या गीले भी होते हैं, तो आप इसे कहीं भी बदल सकती हैं। आप अगर साथ में चप्पल नहीं लेकर जाना चाहती हैं, तो एक्सट्रा सॉक्स ले जाएं। ऑफिस में आप साफ सॉक्स पहनकर भी रह सकती हैं।

Mobile waterproof

छोटा तौलिया और एक्स्ट्रा कपड़े

बेशक आप अपने साथ छाता या रेनकोट लेकर चल रही हों, लेकिन आपको छोटा तौलिया और एक्स्ट्रा कपड़े भी बारिश में लेकर चलने चाहिए। इससे आपको पूरे रास्ते में भीगने की फिक्र नहीं होगी। अगर आप गीली भी हो जाएंगी, तो कपड़े बदल सकती हैं। आपको ऑफिस में गीले कपड़ों में बैठने की टेंशन नहीं रहेगी। बारिश से खुद को बचाने के टिप्स आपके काम आएंगे। 

Rainy season essentials

इसे भी पढ़ें- 15 मिनट की बारिश में डूब जाता है आपका शहर? जानें गुड़गांव जैसी बाढ़ में क्या करें और क्या नहीं

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।