
मार्च 2026 उन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है, जो इस महीने नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और तिथि का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सही समय पर खरीदा गया वाहन न केवल सुख-सुविधा देता है, बल्कि समृद्धि और उन्नति के द्वार भी खोलता है। हमने मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से इस विषय पर बातचीत की है। वह कहते हैं, " शुभ ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव में लिया गया वाहन लंबे समय तक साथ निभाता है और दुर्घटनाओं या अनावश्यक खर्चों से भी बचाव करता है। "
मार्च माह में कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जब खरीदना अत्यंत फलदायी रहेगा। विशेष रूप से पुष्य, हस्त, रोहिणी, धनिष्ठा और पुनर्वसु जैसे शुभ नक्षत्रों में वाहन खरीदना मंगलकारी माना जाता है। यदि आप नई कार, बाइक या स्कूटी घर लाने की सोच रहे हैं, तो इन निर्धारित मुहूर्तों पर खरीदारी करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
नीचे दी गई टेबल में मार्च 2026 के 10 प्रमुख शुभ दिन, उनके मुहूर्त, नक्षत्र और चंद्र तिथि की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे आप सही दिन का चयन कर सकें।

| दिनांक | शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | तिथि |
| 1 मार्च 2026 | 06:46 ए एम – 08:34 ए एम | पुष्य | त्रयोदशी |
| 5 मार्च 2026 | 05:03 पी एम – 06:41 ए एम | हस्त | तृतीया |
| 6 मार्च 2026 | 06:41 ए एम – 05:53 पी एम | हस्त, चित्रा | तृतीया |
| 8 मार्च 2026 | 06:39 ए एम – 01:31 पी एम | स्वाती | पञ्चमी |
| 9 मार्च 2026 | 04:11 पी एम – 11:27 पी एम | अनुराधा | षष्ठी |
| 15 मार्च 2026 | 06:31 ए एम – 09:16 ए एम | श्रवण | एकादशी |
| 16 मार्च 2026 | 09:40 ए एम – 06:29 ए एम (17 मार्च) | धनिष्ठा | त्रयोदशी |
| 23 मार्च 2026 | 08:49 पी एम – 06:21 ए एम (24 मार्च) | रोहिणी | षष्ठी |
| 25 मार्च 2026 | 01:50 पी एम – 05:33 पी एम | मृगशिरा | अष्टमी |
| 27 मार्च 2026 | 10:06 ए एम – 06:16 ए एम (28 मार्च) | पुनर्वसु, | पुष्यदशमी |
यदि आप मार्च 2026 में नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ऊपर दिए गए 10 शुभ दिनों में से अपनी सुविधा अनुसार उपयुक्त मुहूर्त चुनकर वाहन खरीदना बेहतर रहेगा। साथ ही, खरीदारी से पहले विधिवत पूजन और सकारात्मक संकल्प लेना शुभ फल को और अधिक बढ़ा सकता है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।