भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर मानसून के मौसम में घूमने की खुशी ही कुछ और होती है। अक्सर लोग हल्की बारिश और ठंड के समय ऐसी जगहों पर जाने का प्लान करते हैं जहां पर जाकर उन्हें एक अलग सुकून का एहसास हो।
महाराष्ट्र जिसे सपनों की नगरी के नाम से जाना जाता है। यह जगह अपनी खूबसूरती और संस्कृति के अलावा घूमने की जगहों के लिए भी मशहूर है। यह राज्य समुद्र तट और सुगम्य पहाड़ी रास्तों से घिरा हुआ बेहद ही शानदार शहर है। यहां हर साल दुनियाभर से लाखों सैलानी यहां दस्तक देते हैं। अगर आप अपनी फैमिली के साथ महाराष्ट्र की इन जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो जुलाई से सितम्बर के महीने में जाने का प्लान करिएगा।
महाराष्ट्र के विशाल पहाड़ों के बीच में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने का अलग ही मजा और रोमांच है। इस आर्टिकल में आज हम आपको महाराष्ट्र की उन हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जाने का प्लान आप मानसून के मौसम में कर सकते हैं। यहां पर जाकर आप बेहतरीन तरीके से एन्जॉय भी कर सकते हैं।
अगर आप महाराष्ट्र जाने का प्लान कर रहे हैं, तो नानेमाची वाटर फॉल जाना न भूलें। यहां 400 फीट की ऊंचाई से नीचे की ओर गिरता हुआ झरना आपके ट्रिप को बेहद ही रोमांचक बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं महाराष्ट्र की ये जगहें
अगर आप महाराष्ट्र घूमने आएं हैं तो तहमीनी घाट घूमना न भूलें। इस जगह को आप फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
जुलाई से सितम्बर के महीने में आप परिवार के साथ आप लोनावला घूमने का प्लान जरूर करें। यह बेहद ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर आप लोनावला लेक, टाइगर प्वाइंट, खंडाला प्वाइंट और राजमाती फोर्ट जैसी जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
महाराष्ट् राज्य स्थित पंचगनी एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। मानसून के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां का सुदंर दृश्य आपके मन को सुकून पहुंचा सकता है। इस मौसम में आप यहां पारसी प्लाइंट, टेबल लैंड और पंचगनी महाबलेश्वर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
महाराष्ट्र में मौजूद इस जगह पर आप अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ जाकर ट्रिप का मजा उठा सकते हैं। मानसून के समय यहां का मौसम बेहद ही सुहावना होता है।
आप आप वाटरफॉल के मजे लेना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र में स्थित देवकुंड वॉटरफॉल जा सकते हैं।
मानसून के मौसम में अगर आप महाराष्ट्र घूमने गए हैं तो आप यहां मौजूद भोर विलेज जरूर जाएं। यह जगह आपके ट्रिप को यादगार बनाने का काम करेगा।
मानसून के मौसम में आप नवीं मुंबई में स्थित पांडवकड़ा वाटरफॉल पर परिवार के साथ घुमने का प्लान कर सकते हैं।
मानसून के मौसम में आप मालशेज घाट घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रिमझिम बारिश के बीच इस वाटरफॉल को देखते ही बनता है।
इसे भी पढ़ें- इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।