पुणे के पास बस्तियों के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान, मानसून में घूमने के लिए हैं आदर्श

Places To Visit Near Pune: अगर आप भी मानसून में पुणे के आसपास स्थित किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

best places to visit near pune in monsoon

Top Places To Visit Near Pune In Monsoon: महाराष्ट्र का पुणे शहर कई रूप से बेहद ही खास माना जाता है। यह खूबसूरत शहर अपने अंदर एक अनूठा इतिहास समाए बैठा है। इसलिए यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से हर रोज हजारों लोग पहुंचते हैं।

पुणे के आसपास में स्थित ऐसी कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं, जहां मानसून में घूमने के लिए सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं।

अगर आप भी मानसून में पुणे के आसपास में स्थित कुछ मनमोहक जगहों को पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर हम आपको इस आर्टिकल में कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मालशेज घाट (Malshej Ghat)

Malshej Ghat

समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मालशेज घाट एक ऐसी जगह है जिसकी असल खूबसूरती किसी अन्य मौसम में नहीं, बल्कि मानसून में देखने को मिलती है। यह खूबसूरत स्थान एक अद्भुत हिल स्टेशन रूप में भी महाराष्ट्र में फेमस है।

मालशेज घाट महाराष्ट्र के लिए एक ऐसी जगह है जहां मानसून में दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। मालशेज घाट की हरियाली और मानसून में पहाड़ों से गिरता पानी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

मालशेज घाट में मालशेज वॉटरफॉल, आजोबागड फोर्ट, पिम्पलगांव जोगा डैम और कोकण कड़ा जैसी बेहतरीन जगहों को मानसून में एक्सप्लोर करने के बाद अन्य जगहों को भूल जाएंगे।

  • दूरी-पुणे से मालशेज घाट लगभग 3 घंटे की ड्राइव पर मौजूद है।

पवना झील (Pawna lake)

Pawna lake

पुणे शहर के आसपास में मौजूद पवना झील एक ऐसी जगह है जो किसी भी पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकती है। खासकर मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है।

पवना झील प्रकृति प्रेमियों और शांति तलाशने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। मानसून में यहां के लिए कई लोग लॉन्ग ड्राइव पर भी निकल जाते हैं। मानसून में यहां कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंच जाते हैं। खासकर जो सैलानी कैंपिंग का शौक रखते हैं वो झील के किनारे सबसे अधिक पहुंचते हैं।

  • दूरी-पुणे से पवना झील की दूरी लगभग 50 किमी है।

कामशेट (Kamshet)

Kamshet

कामशेट महाराष्ट्र की उन जगहों में शामिल है जहां मानसून में सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। शांत परिवेश और हर तरफ हरियाली ही हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

कामशेट सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। यहां कई लोग ट्रैकिंग करने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग करने के लिए भी पहुंचते हैं।

कामशेट में शिंदेवाडी हिल्स, कुंडेश्वर मंदिर और भैरी गुफाएं जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- पुणे से कामशेट की दूरी लगभग 48 किमी है।

लवासा (Lavasa)

Lavasa in hindi

लवासा उन जगहों में शामिल है जहां जो कोई भी एक बार मानसून में घूमने के लिए जाता है वो किसी और ही दुनिया में पहुंच जाता है। इसकी खूबसूरती के चलते प्रकृति प्रेमियों और भीड़ भाड़ से दुर एकांत की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के समान जाता है।

लवासा एक बेहतरीन हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। लवासा अद्भुत झरने और ऊंचे पहाड़ों के अलावा, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यहां के पहाड़ बदल से ढक जाते हैं।

लवासा में बम्बूसा, टेमघर बांध, तिकोना फोर्ट और दासवे व्यूपॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- पुणे से लवासा की दूरी लगभग 69 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP