पंजाब का नाम सुनते ही लोगों के मन में सिख संस्कृति और कृषि का समृद्ध शहर दिमाग में आता है। यहां की हरियाली, खासकर सरसों के खेत देखने के बाद ऐसा अहसास होता है, जैसे किसी किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। पंजाब के प्रमुख शहर, जैसे अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला, अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर हैं। यहां सबसे खास जगह है, अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर जो सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थल है। लेकिन पंजाब में केवल स्वर्ण मंदिर ही नहीं, बल्कि कई अन्य ऐतिहासिक जगहें जहां दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप पंजाब में भोले बाबा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर को भगवान शिव के एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर प्राचीन काल से शिव भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है। इस मंदिर को गुफा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि गुफाओं का उपयोग पांडवों द्वारा अपने निर्वासन के अंतिम समय में किया गया था। यह भोलेनाथ का ऐतिहासिक मंदिर है, जहां दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर में आपको ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान, पार्वती और गणेश भगवान के भी दर्शन हो जाएंगे। यह पंजाब में सबसे फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Ludhiana में परिवार के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, अच्छी हैं ये 3 जगह
इस मंदिर का इतिहास 550 साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि यहां भोलेबाबा का शिवलिंग खुद प्रकट हुआ था। इस मंदिर में भोलेबाबा का 140 फीट ऊंची मूर्ति भी स्थित है। यहां भगवान हाथ त्रिशूल लिए खड़े हैं। लोकेशन- राजपुरा से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव नलास में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर के प्रांगण में आपको 500 साल पुराना बोहड़ का वृक्ष भी है। माना जाता है कि जो भी शिव भक्त लाल धागा इस पेड़ पर बांधते हैं, भगवान उसकी सारी मुरादें पूरी करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप
इस मंदिर को पंजाब का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। शिवालिक की पहाड़ियों में गांव सहोड़ा में स्थित है। यह बाबा के दर्शन के लिए आपको 762 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इस निर्माण पांडवों ने किया था। पांडवों का जब 13 वर्ष का वनवास हुआ था, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ यहीं पूजा करने आते हैं। यह भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।