herzindagi
top hill stations around phagwara punjab

Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप

अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 11:47 IST

Hill stations around phagwara: पंजाब भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां के लोग भी बहुत प्यारे होते हैं। यह राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति और स्थानीय परिधान के लिए पूरे विश्व में फेमस है। पंजाब में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।

पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, लुधियाना या जालंधर जैसे चर्चित शहर के बारे में लगभग हर कोई जानता है। पंजाब का फगवाड़ा शहर भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।

पंजाब का फगवाड़ा शहर हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास में मौजूद है। हिमाचल की सीमा पर मौजूद होने के चलते फगवाड़ा के आसपास घूमने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको फगवाड़ा के आसपास में स्थित कुछ शानदार हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

धर्मशाला (Dharamshala tourism)

Dharamshala tourism

फगवाड़ा के आसपास में स्थित किसी बेहतरीन और मनमोहक हिल स्टेशन के बारे में जिक्र होता है, तो सबसे पहले धर्मशाला का नाम लिया जाता है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद धर्मशाला को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

धर्मशाला से करीब 2 किमी की दूरी पर मौजूद मैक्लोडगंज धर्मशाला का मुख्य पॉइंट माना जाता है। मैक्लोडगंज को भारत में मिनी तिब्बत के नाम से भी जाना जाता है। मैक्लोडगंज में आप नामग्याल मठ, भागसूनाग झरना, त्रियुंड ट्रेक, डल झील और सेंट जॉन चर्च जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मैक्लोडगंज में आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- फगवाड़ा से धर्मशाला की दूरी करीब 153 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: हिमाचल प्रदेश के कोटखाई को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर घूमना है बेकार, जल्दी पहुंचें

कसौली (Why is Kasauli famous)

Why is Kasauli famous

समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कसौली हिमाचल प्रदेश का एक शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। कसौली को एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घने जंगल और झील-झरने कसौली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह छोटा हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत की काम करता है। कौसली को हरियाली आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। यहां आप कसौली ब्रूअरी, क्राइस्ट चर्च, सनसेट प्वाइंट और मंकी पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-फगवाड़ा से कौसली की दूरी करीब 165 किमी है।

सोलन (Solan tourist spot)

Solan tourist spot

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 44 किमी की दूरी पर सोलन एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन है। समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सोलन अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में फेमस है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने सोलन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सोलन की हसीन वादियों में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सोलन में आप ट्रेकिंग के अलावा हाईकिंग भी कर सकते हैं।

  • दूरी-फगवाड़ा से सोलन की दूरी करीब 188 किमी है।

शिमला (Shimla places to visit)

Shimla places to visit

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी फगवाड़ा के आसपास में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन और चर्चित हिल स्टेशनन्स में से एक है। शिमला हिमाचल में सबसे अधिक घूमे जाने वाले हिल स्टेशन में भी एक है।

हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद शिमला एडवेंचर से लेकर रोमांटिक और हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां स्थित पहाड़ियां और घाटियां आपको चंद मिनटों में अपना दीवाना बना सकती हैं। शिमला में आप द रिज, जाखू हिल, जाखू मंदिर, क्राइस्ट चर्च शिमला और समर हिल्स जैसी अकी अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-फगवाड़ा से शिमला की दूरी करीब 244 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: राजस्थान की इस जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी प्लान बनाएं

 

फगवाड़ा से आसपास में स्थित अन्य हिल स्टेशन 

फगवाड़ा के आसपास ऐसे अन्य कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- फगवाड़ा से करीब 227 किमी की दूरी पर मौजूद चैल हिल स्टेशन, 108 किमी की दूरी पर मौजूद सुंदर नगर और करीब 202 किमी की दूरी पर मौजूद सरकाघाट जैसे हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@sahitya,insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।