herzindagi
prem mandir to trinetra ganesh temple is good for couple

Temples for Couples: पार्टनर के साथ बनाएं इन मंदिरों में दर्शन का प्लान, होंगी सभी मुरादें पूरी

माना जाता है कि इन मंदिरों में पार्टनर के साथ दर्शन करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। साथ ही, आप अपने पार्टनर के साथ चल रहे रिश्ते को शादी में बदलने के लिए मन्नत भी मांग सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 18:20 IST

देशभर में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है। इन मंदिरों को चमत्कारी भी माना जाता है। कपल्स अक्सर किसी ऐसे मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं, जिससे भगवान का आर्शिवाद उनके ऊपर बना रहे। कई कपल्स शादी की मन्नत लेकर भी मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।

कहा जाता है कि अगर कपल्स वहां दर्शन के लिए आएंगे, तो भगवान उनकी सभी मनोकामना पूरे करेंगे। इसलिए कपल्स अपने रिश्ते को शादी में बदलने के लिए यहां आर्शिवाद लेने आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए जा सकते हैं। 

त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथंभौर

Temples for unmarried couples

इस मंदिर को कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। यहां लोग शादी से पहले भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की सबसे खासियत यह है कि यहां  हिंदू देवता की मूर्ति उनके परिवार के सदस्यों के साथ रखी है। माना जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां आपको ऐसा देखने को मिलेगा।

इस मंदिर में हर साल कपल्स अपनी शादी का पहला विवाह निमंत्रण भेजते हैं। साथ ही, जो कपल्स शादी करने की इच्छा रखते हैं, वह भी यहां दर्शन करने और मन्नत मांगने आते हैं। बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी से पहले मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। कहा जाता है कि अन्य कपल्स की तरह उन्होंने भी अपनी शादी का पहला निमंत्रण भगवान को भेजा था। 

इसे भी पढ़ें- भारत में यहां स्थित है माता सीता के फेमस मंदिर, दर्शन के लिए हर दिन लगती है श्रद्धालुओं की भीड़

 

 

प्रेम मंदिर, वृन्दावन

prem mandir

भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित यह मंदिर कपल्स के लिए सबसे खास है। प्रेम मंदिर पूरी तरह से राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम के बारे में है। इसलिए माना जाता है कि जो भी यहां अपने पार्टनर के साथ दर्शन के लिए आता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में और भी ज्यादा मजबूती चाहते हैं, तो यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह वृन्दावन के फेमस मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Temple Towns In India: मंदिरों की नगरी के नाम से जाने जाते हैं देश के ये प्रसिद्ध शहर

गुरुवायुर मंदिर, केरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Travelhub | India 🇮🇳 (@travelhub_in)

यह मंदिर एक पसंदीदा विवाह स्थल के रूप में जाना जाता है। लेकिन अगर आपके परिवार वाले पार्टनर के साथ शादी के लिए नहीं मान रहे हैं, तो आप यहां मन्नत मांगने आ सकते हैं। इस मंदिर को जोड़ों के लिए सबसे खास माना जाता है। कहां जाता है कि यहां विवाह करने वाले कपल्स या आर्शिवाद लेने आए कपल्स को लंबे और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। यह मंदिर हिंदू देवता कृष्ण को समर्पित है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।